Move to Jagran APP

कांग्रेसियों ने फूंका प्रज्ञा ठाकुर का पुतला, बर्खास्त की मांगAligarh News

महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को देशभक्त बतानी वाली भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर का युवा कांग्र्रेसियों ने पुतला दहन कर विरोध प्रकट किया।

By Sandeep SaxenaEdited By: Published: Sat, 30 Nov 2019 10:42 AM (IST)Updated: Sun, 01 Dec 2019 03:04 PM (IST)
कांग्रेसियों ने फूंका प्रज्ञा ठाकुर का पुतला, बर्खास्त की मांगAligarh News
कांग्रेसियों ने फूंका प्रज्ञा ठाकुर का पुतला, बर्खास्त की मांगAligarh News

अलीगढ़ (जेएनएन): महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को देशभक्त बतानी वाली भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर का युवा कांग्र्रेसियों ने पुतला दहन कर विरोध प्रकट किया।

loksabha election banner

देश भर में आक्रोश

प्रदेश महासचिव कुंवर गौरांग देव चौहान के आह्वïान पर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष कपिल शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ता रेलवे रोड पर इकट्ठा हुए और प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ नारेबाजी की। गौरांग देव चौहान ने कहा कि  प्रज्ञा ठाकुर की विचारधारा नाथूराम गोडसे जैसी है, जो भारत के स्वतंत्रता  के नायक एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को गाली देने का काम और गोडसे को क्रांतिकारी बताकर देश में आक्रोश पैदा कर रही हैं।

प्रदेश भर में फुंक रहे प्रज्ञा के पुतले

जिलाध्यक्ष कपिल शर्मा ने कहा कि पूरे प्रदेश में पुतले फूंके जा रहे हैं। ऐसी सोच रखने वाली सांसद को बर्खास्त कर दोबारा जेल भेजा जाए। यदि उन्हें संसद से निलंबित नहीं किया तो लखनऊ से दिल्ली तक युवा कांग्र्रेसी सड़कों पर उतरेंगे। अंत में नारेबाजी के बीच प्रज्ञा ठाकुर का पुतला फूंका गया। इस मौके पर राहुल यादव, असलम, शागिर, सुशील लोधी, इमरान खान, मुईन शेख, रेहान, अरबाज, लोकेश, सुशील, राहुल, शिवा, राशिद, उमेश, दीपक सचदेव, नीरज जाटव, नदीम आदि लोग उपस्थित रहे।

समाज सेवी महिलाओं को भेंट की साडिय़ां

जिला कांग्रेस कार्यालय पर युवा जिलाध्यक्ष कपिल शर्मा के नेतृत्व में शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की स्मृति में 'मां तुझे सलाम ' कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि प्रदेश महासचिव कुंवर गौरांग देव चौहान ने समाज सेविकाओं को साड़ी भेंट कर उन्हें सम्मानित किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.