Move to Jagran APP

कांग्रेसियों ने जश्न में तोड़े शारीरिक दूरी के नियम Aligarh News

युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष ओमवीर ङ्क्षसह यादव के स्वागत में कांग्रेसी जोश में होश खो बैठे। सड़क किनारे पटाखे चलाए और शारीरिक दूरी के नियमों का पालन करना ही भूल गए।

By Sandeep SaxenaEdited By: Published: Fri, 07 Aug 2020 08:33 AM (IST)Updated: Fri, 07 Aug 2020 02:39 PM (IST)
कांग्रेसियों ने जश्न में तोड़े शारीरिक दूरी के नियम Aligarh News
कांग्रेसियों ने जश्न में तोड़े शारीरिक दूरी के नियम Aligarh News

अलीगढ़ जेएनएन: युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष ओमवीर ङ्क्षसह यादव के स्वागत में कांग्रेसी जोश में होश खो बैठे। सड़क किनारे पटाखे चलाए और शारीरिक दूरी के नियमों का पालन करना ही भूल गए। समारोह का वीडियो वायरल हो गया है।
खैर रोड स्थित गोमती गार्डन में गुरुवार रात युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष का स्वागत समारोह था। रात आठ बजे उनके पहुंचने पर कांग्रेसियों ने नारेबाजी कर स्वागत किया और आतिशबाजी की। लॉकडाउन व शरीरिक दूरी के नियमों की धज्जियां उड़ा दीं। युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव कुंवर गौरांग देव चौहान का कहना है कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर हमने भी खुशी में दीये जलाए थे। आज प्रदेशाध्यक्ष के स्वागत में कुछ ब'चों ने आतिशबाजी कर दी थी। गोमती गार्डन में गेट पर ही नारेबाजी हुई थी, पूरा कार्यक्रम शारीरिक दूरी के नियमों का पालन के तहत हुआ।

loksabha election banner

कार्रवाई की मांग भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ. राजीव अग्रवाल ने कहा है कि बुधवार को  वे शांतिपूर्ण तरीके से आयोजन कर रहे थे जिसे पुलिस ने रोक दिया। कांग्रेसियों के प्रदर्शन पर पुलिस की नजर नहीं पहुंची। भाजपा महानगर अध्यक्ष डॉ. विवेक सारस्वत का कहना है कि बुधवार को जश्न में कार्यकर्ताओं ने अनुशासन का पालन किया। कांग्रेसियों ने नियमों की 

वायरल वीडियो की जांच कराई जा रही है। उल्लंघन पर कांग्रेसियों पर कार्रवाई होगी।
- अभिषेक कुमार, एसपी सिटी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.