Congress signature campaign : केंद्र की नीतियों का विरोध करेगी कांग्रेस Aligarh News
किसान पंचायत में पूर्व विधायक विवेक बंसल ने कहा कि देश की वर्तमान सरकार पूर्ण रूप से तानाशाही के रास्ते पर चल रही है। सरकार हर हाल में अपने चहेते पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाना चाहती है I उन्हें न किसानों की चिंता है न मजदूरों की।
अलीगढ़, जेएनएन। केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में संसद से पारित कराये गए कृषि बिलों के विरोध में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर पूरे देश में किसानों का हस्ताक्षर अभियान जारी है। शुक्रवार को
पूर्व विधायक विवेक बंसल के नेतृत्व में विकास खंड लोधा के ग्राम मनोहरपुर कायस्थ में किसान पंचायत हुई और हस्ताक्षर अभियान चलाया गया I
कांग्रेस डटकर विरोध करेगी
किसान पंचायत में विवेक बंसल ने कहा कि देश की वर्तमान सरकार पूर्ण रूप से तानाशाही के रास्ते पर चल रही है। सरकार हर हाल में अपने चहेते पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाना चाहती है I प्रधानमन्त्री कुछ भी कहें लेकिन वास्तविकता ये है कि उन्हें न किसानों की चिंता है न मजदूरों की। कांग्रेस पार्टी उनका डटकर विरोध करेगी और देश की ग़रीब जनता को उनकी लूट का शिकार नहीं होने देगी I कार्यक्रम का संचालन सोमवीर सिंह ने किये I इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख लोगों में राजपाल पूर्व प्रधान, विनोद पूर्व प्रधान, चेतराम बघेल, प्रवेन्द्र चौहान, गजेन्द्र चौहान, राजेश बघेल, सोनू बघेल, गेंदालाल, विजय सिंह, आनंदपाल, गोपीचंद, विनोद प्रजापति, छत्रपाल, नरेश कुमार, रवेंद्रपाल, अजय बघेल, विनेश कुमार सिंह, ज्ञान प्रकाश सक्सैना, यती पंडित, सुलेमान मलिक, हिमांशु दिनेश, बिजेंद्र सिंह बघेल, अशोक कुमार लोधी, मोहनलाल पप्पू, पिंकू बघेल, ज़हीर खान आदि थे I