Move to Jagran APP

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 : कांग्रेस ने जारी की उम्‍मीदवारों की पहली लिस्‍ट, अलीगढ़ से इन प्रत्‍याशियों पर खेला दांव

उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए राजनीति पार्टियों में जोर आजमाइश तेज होती जा रही है। आज कांग्रेस ने पहली सूची जारी कर दी है। इसमें बडी संख्‍या में महिला उम्‍मीदवारों को मैदान में उतारा गया है। प्रियंका गांधी वाड्रा ने ऑनलाइन प्रेस कांफ्रेंस में ये सूची जारी की।

By Anil KushwahaEdited By: Published: Thu, 13 Jan 2022 01:01 PM (IST)Updated: Thu, 13 Jan 2022 01:46 PM (IST)
यूपी विधानसभा चुनाव 2022 : कांग्रेस ने जारी की उम्‍मीदवारों की पहली लिस्‍ट, अलीगढ़ से इन प्रत्‍याशियों पर खेला दांव
उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए राजनीति पार्टियों में जोर आजमाइश तेज होती जा रही है।

अलीगढ़, जागरण संवाददाता। उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए राजनीति पार्टियों में जोर आजमाइश तेज होती जा रही है। आज कांग्रेस ने पहली सूची जारी कर दी है। इसमें महिला उम्‍मीदवारों को भी मैदान में उतारा गया है। प्रियंका गांधी वाड्रा ने ऑनलाइन प्रेस कांफ्रेंस में ये सूची जारी की। अलीगढ़ की  विधानसभा सीट के लिए भी प्रत्‍याशी घोषित किए गए। 

loksabha election banner

अतरौली से धर्मेंद्र को मिला मौका

गुरुवार को कांग्रेस ने अलीगढ़ की चार सीटों के लिए प्रत्‍याशी घोषित कर दिए। इनमें कोल सीट से विवेक बंसल, बरौली से गौरांग देव चौहान, शहर सीट से सलमान इम्तियाज, अतरौली से धर्मेंद्र कुमार को उतारा।

कोल विधानसभा सीट पर विवेक पर पुन: दांव

कोल विधानसभा सीट से प्रत्‍याशी विवेक बंसल वर्तमान में आल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सचिव हैं। पूर्व में एमएलसी भी रह चुके हैं। 2002 में ये शहर विधायक भी रहे हैं। पिछला विधानसभा चुनाव इन्‍होंने कोल विधानसभा सीट से लड़ा था जिसमें इन्‍हें हार का सामना करना पड़ा था। इस बार कांग्रेस ने फिर से कोल विधानसभा सीट से विवेक बंसल पर दांव खेला है। इसी तरह सलमान अलीगढ़ शहर सीट से कांग्रेस ने सलमान इम्तियाज पर दांव खेला है। सलमान एएमयू के पूर्व छात्रसंघ अध्‍यक्ष रह चुके हैं। कुछ दिन पहले ही इन्‍होंने कांग्रेस का दामन थामा है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.