विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 25, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP Assembly elections 2022 : कांग्रेस वेंटिलेटर पर, भाजपा दो से बनी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी

By Anil KushwahaEdited By:
Published: Thu, 25 Nov 2021 06:02 PM (IST)

अलीगढ़ जागरण संवाददाता। केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह ने युवोत्थान कार्यक्रम में कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि ...और पढ़ें

केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह ने युवोत्थान कार्यक्रम में कांग्रेस पर जमकर हमला बोला।
केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह ने युवोत्थान कार्यक्रम में कांग्रेस पर जमकर हमला बोला।

अलीगढ़, जागरण संवाददाता। केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह ने युवोत्थान कार्यक्रम में कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि वर्षों तक देश पर राज्य करने वाली कांग्रेस वेंटिलेटर पर है। नीति व नेतृत्वविहीन हो चुकी है। देश ने कांग्रेस को अस्वीकार कर दिया। जबकि दो सांसदों से शुरू होने वाली भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। क्योंकि भाजपा का लक्ष्य भारत का नवनिर्माण है। कांग्रेस ने आर्थिक और सामरिक सभी दृष्टि से देश को कमजोर किया है।

गजेंद्र सिंह शेखावत ने की सरकार की तारीफ

जीटी रोड स्थित रघुनाथ पैलेस में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने युवोत्थान के बाद मीडिया से बातचीत में डबल इंजन सरकार की जमकर तारीफ की। कहा केंद्र और प्रदेश की सरकारों ने जो काम किया वो आज तक कोई नहीं कर सका। पहले अलीगढ़ की ताले और तमंचे से पहचान थी, मगर अब आने वाले दिनों में यहां राइफले और रक्षा के हथियार बनेंगे। उन्होंने डिफेंस कारिडोर की तारीफ की। यह डबल इंजन की सरकार से संभव हो पाया है। मेघालय के पूर्व सीएम मुकुल संगमा समेत 12 विधायकों के तृणमूल कांग्रेस का दामन थामने के सवाल पर कहा कि काग्रेस में भगदड़ है।

महात्‍मा गांधी ने कहा था कांग्रेस को खत्‍म कर देना चाहिए

कांग्रेस का अध्याय समाप्त हो रहा है। महात्मा गांधी ने भी कहा था कि कांग्रेस को खत्म कर देना चाहिए, शायद उनका सपना पूरा हो रहा है। जब नीति और नेतृत्व दोनों नहीं रहता ऐसी स्थिति में किसी भी राजनीतिक दल का भविष्य अंधकार में होता है। जिस प्रकार से कांग्रेस में विघटन और आपसी सिर फुटव्वल है ऐसे में भविष्य की राजनीति करने वाला व्यक्ति अब कांग्रेस में नहीं रहना चाहता है। कृषि कानून वापस लेने के बाद भी किसान संगठनों का आंदोलन जारी रखने के सवाल पर कहा कि यह गलत है, ऐसा नहीं हाेना चाहिए। कृषि कानून किसानों के हित वाला था। श्री शेखावत ने युवोत्थान में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को अपने जोशीले भाषण से खूब उत्साहित किया। 2014 के बाद देश में जो परिवर्तन आया है, उसमें युवाओं की बड़ी भूमिका है। भारत दुनिया की सबसे बड़ी ताकत बनकर उभर रहा है, ऐसे में युवाओं को तय करना है कि बदलते भारत में उनकी क्या भूमिका होगी? केंद्रीय मंत्री ने प्रदेश सरकार की भी तारीफ की।