Move to Jagran APP

पंचायत चुनाव में कांग्रेस ने तैयार की रणनीति, व्यापारी-किसानों पर रहेगा फोकस Aligarh News

पंचायत चुनाव के बीच कांग्रेस अब व्यापारी किसान व सामाजिक संगठनों के दरों पर जाएगी। उनके पदाधिकारियों से वरिष्ठ नेता संवाद करेंगे। इस मुहिम का नेतृत्व प्रदेश प्रभारी व राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा कर रही हैं। कांग्रेस सड़क से लेकर संसद तक संघर्ष करेगी।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Published: Wed, 07 Apr 2021 08:45 AM (IST)Updated: Wed, 07 Apr 2021 08:45 AM (IST)
पंचायत चुनाव में कांग्रेस ने तैयार की रणनीति, व्यापारी-किसानों पर रहेगा फोकस Aligarh News
कांग्रेस सड़क से लेकर संसद तक संघर्ष करेगी।
अलीगढ़, जेएनएन। पंचायत चुनाव के बीच कांग्रेस अब व्यापारी, किसान व सामाजिक संगठनों के दरों पर जाएगी। उनके पदाधिकारियों से वरिष्ठ नेता संवाद करेंगे। इस मुहिम का नेतृत्व प्रदेश प्रभारी व राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा कर रही हैं।
कांग्रेस ने कार्यकारिणी की घोषणा की
प्रदेश कांग्रेस की लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय पर सोमवार को कांग्रेस के सोशल आउटरीच डिपार्टमेंट की कार्यकारिणी घोषणा की, जिसमें प्रदेश प्रभारी व राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा के निर्देश पर विक्रम पांडेय को अध्यक्ष बनाया गया है। कार्यकारिणी में अलीगढ़ के शरद बंसल को भी स्थान मिला है। ये प्रदेश उपाध्यक्ष होंगे। शरद बंसल ने कहा कि प्रियंका गांधी के नेतृत्व में सोशल आउट रीच डिपार्टमेंट काम करेगा। यह संगठन प्रदेश के एनजीओ, सामाजिक संगठन, किसानों के संगठन, व्यापारी संगठन से जुड़े लोगाें से संपर्क करेगा। पार्टी से जोड़ने के लिए इनसे संवाद किया जाएगा। इनकी समस्या व मांगों को लेकर कांग्रेस सड़क से लेकर संसद तक संघर्ष करेगी।
 
पंचायत चुनाव पर होगी नजर
पहली बार पंचायत चुनाव में उतर रही भाजपा की मुश्किलें बढ़ाने के लिए कांग्रेस ने भी किले बंदी की है। जिला प्रभारी शत्रुघन सैन ने यहां डेरा डाल लिया है। जिले की सात विधानसभा में 47 जिला पंचायत सदस्य वार्ड हैं। पिछले तीन बार से कांग्रेस जिला पंचायत सदस्य के लिए खाता भी नहीं खोल सकी है। इस बार कांग्रेस गांव-गांव हर दर प्रचार के लिए जाएगी। जिलाध्यक्ष चौ. सुरेंद्र सिंह व पूर्व प्रदेश महासचिव रूही जुबैरी, पूर्व जिलाध्यक्ष गिरवर शर्मा, अश्वनी शर्मा जैसे वरिष्ठ नेताओं से विचार विमर्श के बाद प्रत्याशी तय किए जाएंगे। इसके लिए पार्टी इंटनेट मीडिया विभाग का पूरा सहयोग लेगी। इस विभाग की प्रदेश अध्यक्ष सालिनी सिंह व आए दिन मीडिया की सुर्खियों में रहने वाली व विभाग की प्रदेश उपाध्यक्ष पंखुड़ी पाठक ने कार्यकर्ताओं को कार्यशाल में कुछ टिप्स भी दिए। साथ ही पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी की सियासी हलचल व उनकी संबोधन व संदेशाें को हर रोज पोस्ट करने का आव्हान किया। पंचायत चुनाव में इंटरनेट मीडिया को अपना हथियार बनाने का अव्हान किया।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.