कांग्रेस दलितों की शिक्षा, रोजगार व सम्मान के लिए वचनबद्ध : रमगप्पा
कांग्रेस अनुसूचित विभाग के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने भाजपा पर साधा निशाना।
जासं, अलीगढ़ : कांग्रेस अनुसूचित विभाग के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष टीआर रमगप्पा ने कहा कि कर्नाटक में दलितों की स्थिति सबसे मजबूत है। वहां का दलित समाज एकजुट होकर संघर्ष करता है। उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार बदले की भावना से कार्य कर रही है। दलितों के सम्मान, सामाजिक व आर्थिक विकास को रोका जा रहा है। कांग्रेस दलितों को सम्मान, शिक्षा, रोजगार दिलाने के लिए वचनबद्ध है।
रमगप्पा सोमवार को समनापाड़ा वाल्मीकि बस्ती में आए। यहां कांग्रेसियों ने उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बाबा साहब आंबेडकर के दिलाए गए मौलिक अधिकारों का हनन किया जा रहा है। महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। केंद्र सरकार आरक्षण के नाम पर दिखावा कर रही है। उन्होंने हाथरस की बूलगढ़ी की घटना की निदा की। अध्यक्षता वरिष्ठ नेता वीरी सिंह बंजारा ने किया। यहां रामगोपाल रैना, दिलीप शेख, ब्रह्मदेव बघेल, अनीता करोतिया, रजत अकेला, दामोदर दास आदि ने विचार ऱखे। अल्पसंख्यक समाज के नेता भी रमगप्पा से मिलने पहुंचे और स्वागत किया।