Move to Jagran APP

किसानों पर बर्बरता व काले कानूनों के विरोध में सड़कों पर उतरी कांग्रेस Aligarh news

किसान विरोधी काले कानून व उत्पीड़न के खिलाफ शनिवार को कांग्रेसियों ने तस्वीर महल पर प्रदर्शन किया। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौ. सुरेंद्र सिंह बालियान के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता तस्वीर महल चौराहे पर इकट्ठा हुए।

By Anil KushwahaEdited By: Published: Sat, 28 Nov 2020 03:20 PM (IST)Updated: Sat, 28 Nov 2020 03:20 PM (IST)
किसानों पर बर्बरता व काले कानूनों के विरोध में सड़कों पर उतरी कांग्रेस Aligarh news
जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भी भेजा गया।

अलीगढ़, जेएनएन : किसान विरोधी काले कानून व उत्पीड़न के खिलाफ शनिवार को कांग्रेसियों ने तस्वीर महल पर प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भी भेजा गया।

loksabha election banner

काले कानून वापस लेने की मांग

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौ. सुरेंद्र सिंह बालियान के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता तस्वीर महल चौराहे पर इकट्ठा हुए। यहां महानगर अध्यक्ष परवेज अहमद के संयोजन में प्रदर्शन करते हुए केंद्र सरकार द्वारा लाए गए किसान विरोधी काले कानून को तुरंत प्रभाव से वापस लेने की केंद्र सरकार से मांग की गई। कहा, केंद्र सरकार सभी फसलों का जो न्यूनतम समर्थन मूल्य है, उसको भी कानून के दायरे में लाए। एक हफ्ते से दिल्ली और उसके आसपास किसानों पर जो बर्बरता हो रही वो निंदनीय है। किसान दिल्ली आकर अपनी बात रखना चाहते हैं, मगर सरकार तानाशाही पर उतारू है। किसानों पर सरकार के इशारे पर लाठी चार्ज हो रहा है। आंसू गैस के गोले दागे जा रहे हैं।  किसान इस देश का अन्नदाता है । हिंदुस्तान की 65 फीसद स ज्यादा जनता कृषि से संबंधित है। केंद्र सरकार उस कृषि प्रधान देश की किसानों की समस्याओं को सुनने को भी तैयार नहीं है।  चौ. सुरेंद्र सिंह ने कहा कि अगर किसानों की समस्याओं के निवारण को लेकर केंद्र सरकार ने तुरंत कोई ठोस कदम नहीं उठाया तो कांग्रेस पार्टी सड़क पर आंदोलन करने के लिए मजबूर होगी। हमारा देश किसान की पैदा की हुई रोटी ही खाता है। आज जब किसान परेशान है तो हमारे देश की जनता भी उतनी ही परेशान है। परवेज अहमद ने कहा कि किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार ने जो रवैया अपनाया है। उससे तो यह लगता है कि केंद्र में पूंजीवादी सरकार है। यह किसानों की समस्याओं को गंभीरता से लेना ही नहीं चाहती। यदि सरकार नहीं चेती तो कांग्रेस पार्टी भी पूरे प्रदेश में सड़क पर उतरकर आंदोलन करेगी। 

भाजपा सरकार को लिय आड़े हाथ

जिला उपाध्यक्ष अनवर अखिल ने कहा कि किसान अपनी समस्या लेकर अगर दिल्ली आना चाहता है तो उसको आने देना चाहिए।  जब कांग्रेस की सरकार थी और चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत के आह्वान पर दिल्ली में पांच लाख किसानों ने एक सप्ताह दिल्ली में रहकर आंदोलन किया। कांग्रेस सरकार ने उनकी समस्याओं को गंभीरता से लिया और समाधान किया।  यह होती है एक डेमोक्रेटिक और सेकुलर सेकुलर सरकार की मिसाल। अफसोस, आज भाजपा की जो सरकार कर रही है ना तो वह डेमोक्रेटिक सरकार है और ना ही उसका कोई लोकतंत्र से मतलब है । भाजपा सरकार डंडे के बल पर देश को चलाना चाहती है। इस मौके पर अनीता कनोजिया, जिला उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा, महासचिव जैनुलाब्दीन, महासचिव विनोद पाठक, सचिव वीरी सिंह बंजारा,मुस्ताक अहमद, अनु परवेज अहमद खां,नितिन चौहान, कैलाश, शेरपाल समेत जिला व महानगर कांग्रेस के तमाम कार्यकर्ताव पदाधिकारी मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.