अलीगढ़ के मंडलायुक्त ने क्यों रुकवाया मीनाक्षी पुल पर डिवाइडर निर्माण का काम, जानिए वजह Aligarh News
अलीगढ़ विकास प्राधिकरण इन दिनों गजब के काम कर रहा है। जिन क्षेत्रों में विकास की जरूरत है उन्हें छोड़ ऐसे क्षेत्रों में निर्माण करा रहा है जहां जरूरत नहीं है। ऐसा ही मीनाक्षी पु
अलीगढ़ (जेएनएन)। अलीगढ़ विकास प्राधिकरण इन दिनों गजब के काम कर रहा है। जिन क्षेत्रों में विकास की जरूरत है, उन्हें छोड़ ऐसे क्षेत्रों में निर्माण करा रहा है, जहां जरूरत नहीं है। ऐसा ही मीनाक्षी पुल हो रहा है। पुल पर बिना जरूरत के डिवाइडर का निर्माण शुरू कर दिया। स्थानीय लोगों ने शिकायत मंडलायुक्त से की तो उन्होंने डिवाइडर निर्माण रुकवा दिया। स्थानीय लोग अब इसे तोडऩे की मांग कर रहे हैं।
यह है मामला
टै्रफिक के हिसाब से रामघाट रोड पर मीनाक्षी पुल महत्वपूर्ण है। यहां दुबे पड़ाव पर वाहनों की अधिक संख्या होने पर जाम लगा रहता है। घंटों लोग फंसे रहते हैं। यातायात पुलिस का मानना है कि वाहनों के बेतरतीब तरीके से संचालन के कारण यह दिक्कतें आती हैं। ऐसे में एसपी ट्रैफिक ने पिछले दिनों यह मीनाक्षी पुलिस पर महाजन पैलेस होटल के सामने से लेकर दुबे पड़ाव तक डिवाइडर निर्माण की मांग की थी। इस पर प्राधिकरण ने यहां निर्माण कार्य शुरू कर दिया।
मंडलायुक्त ने रुकवाया काम
पुल संकरा होने व डिवाइडर बनने से जाम की समस्या बढऩे लगी है। एंबुलेंस और दमकल तक इसमें फंसनी शुरू हो गई हैैं। स्थानीय लोग डिवाइडर के विरोध में आ गए। उन्होंने मंडलायुक्त अजयदीप सिंह से शिकायत की। मंडलायुक्त ने एडीए के अफसरों को निर्माण कार्य को रोकने के निर्देश दिए। निर्माण रुक गया है। सूत्रों की मानें तो मंडलायुक्त इसे तोडऩे के पक्ष में हैं। जल्द ही इसे हटाने की कार्रवाई भी हो सकती है।
आदेश का होगा पालन
एडीए के प्रभारी सचिव डीएस भदौरिया का कहना है कि यातायात पुलिस के अनुरोध पर डिवाइडर का निर्माण कराया जा रहा था। मंडलायुक्त ने काम बंद कर दिया है। आगे जो भी आदेश मिलेगा, उस पर अमल किया जाएगा। स्थानीय लोग इसे हटाने की मांग कर रहे हैं।