विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कमर्शियल गैस सिलिंडर की कम कीमत घटी, होटल, रेस्टोरेंट और ढाबा वालों को मिलेगा फायदा; नायरा ने घटाए पेट्रोल-डीजल के दाम

By Manoj Kumar Edited By: Prateek Gupta
Published: Wed, 01 Jul 2026 11:09 PM (IST)

वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमत में ₹183.50 की कटौती हुई है, जिससे अब यह ₹2989 में मिलेगा और होटल-रेस्टोरेंट को ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

HighLights

  1. वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर ₹183.50 सस्ता, अब ₹2989 में उपलब्ध।

  2. नायरा पेट्रोलियम ने पेट्रोल ₹5, डीजल ₹3 प्रति लीटर घटाया।

जागरण संवाददाता, अलीगढ़। चौतरफा महंगाई से जूझ रहे आमजन के लिए पांच महीने के बाद सुखद खबर आई है। पेट्रोलियम मंत्रालय ने बुधवार को कमर्शियल 19 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर की 183.50 पैसा कीमतें कम की हैं। अब यह सिलिंडर 2989 रुपये का मिलेगा। पहले यह 3172.50 पैसा का था।

इससे होटल, रेस्टोरेंट, रेहड़ी वालों ने एलपीजी सिलिंडर पर हुई भारी वृद्धि के चलते व्यंजनों के रेट बढ़ा दिए थे। वहीं एलपीजी कमर्शियल सिलिंडर की रिफलिंग से मंत्रालय प्रतिबंधों को पहले ही हटा चुका है। इस निर्णय से इन कारोबारियों को राहत मिलेगी। वहीं नायरा पेट्रोलियम कंपनी के पंपो पर पांच रुपये पेट्रोल व तीन रुपये डीजल कम कीमत पर मिलेगा।

पहले पेट्रोल 107.30 पैसा मिलता था, अब इसकी कीमत 102.30 पैसा प्रति लीटर होंगी। इसी तरह डीजल पहले 98.39 पैसा प्रति लीटर मिल रहा था। अब इसकी कीमत 95.30 पैसा प्रति लीटर होगी। इस कंपनी के पंप संचालक अतिशय जैन ने बताया है कि अब उनकी पंप पर करीब सरकारी तेल कंपनियों की पंप पर मिलने वाले पेट्रोल-डीजल के बराबर होंगी

ईरान, इजरायल-अमेरिका युद्ध के चलते पेट्रोलियम मंत्रालय ने आठ मार्च को एलपीजी वितरण व्यवस्था में कड़ी शर्त लागू कर दी थी। घरेलु रसोई गैस सिलिंडर की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कमर्शियल 19 किलोग्राम के एलपीजी सिलिंडर की आपूर्ति बंद कर दी थी। इससे बाजार में गैस को लेकर हाहाकर मच गया।

वहीं केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्रालय ने गत तीन महा में चौथी बार कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर (19 किलोग्राम) पर 1244.50 रुपये प्रति सिलिंडर पर पैसा बढ़ाए थे। अब तक यह सिलिंडर 3172.50 प्रति सिलिंडर की कीमत में ीभी नहीं मिल रहा था।

अलीगढ़ होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष मानव महाजन ने कहा कि यह बड़ी राहत है। सामान्य स्थिति की ओर पेट्रोलियम मंत्रालय बढ़ रहा है। अलीगढ़ एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन के महामंत्री प्रतिमा सिंह ने कहा कि नई कीमतें लागू कर दी जाएंगी।