संग्रह अमीनों ने कार्य बहिष्कार, प्रदर्शन
अलीगढ़ : उत्तर प्रदेश राजस्व संग्रह अमीन संघ ने बुधवार को 11 सूत्रीय मागों को लेकर कार्य बहि
अलीगढ़ : उत्तर प्रदेश राजस्व संग्रह अमीन संघ ने बुधवार को 11 सूत्रीय मागों को लेकर कार्य बहिष्कार कर धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार पर संग्रह अमीन संवर्ग की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए मांगों को पूरा किए जाने की बात कही।
बुधवार को तहसील परिसर में आयोजित धरना प्रदर्शन में तहसील अध्यक्ष अतर सिंह ने कहा कि संग्रह अमीन वसूली जैसा महत्वपूर्ण कार्य करते हैं। इसके बावजूद इस संवर्ग की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने कहा कि सामयिक सेवाओं को जोड़कर सेवा और अन्य लाभ दिए जाने संबंधी व्यवस्था सेवा नियमावली में की जाए। उन्होंने कहा कि वसूली के नाम पर संग्रह अमीनों का उत्पीड़न पर रोक लगनी चाहिए। संवर्ग की पदोन्नतीय व्यवस्था पूर्व की भाति नायब तहसीलदार के पद पर बहाल की जाए। उन्होंने संवर्ग की शैक्षिक योग्यता स्नातक करने और पद का नाम परिवर्तित कर राजस्व संग्रह अधिकारी किए जाने सहित अन्य मागें भी रखी। इस मौके पर रनवीर सिंह, सुधीर कुमार शर्मा, कांती प्रसाद, सुभाषचंद्र, प्रेमपाल सिंह, विजय सिंह, किशन सिंह, शिवकुमार तिवारी, सोनू कुमार, दिनेश कुमार शर्मा आदि थे।