Move to Jagran APP

Aligarh Weather Forecast : ठंडी हवा और चटख धूप से मौसम हुआ खुशगवार, सुबह की गुनगुनी धूप को लोगों ने लिया आनंद Aligarh news

पिछले कुछ दिनों से मौसम लगातार गर्म आ रहा था। अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। लोगों ने गर्म कपड़े उतार कर फेंक दिए। कूलर पंखे में ऐसी भी चलने लगे हैं। मौसम के मिजाज में परिवर्तन जारी है। मंगलवार को फिर मौसम बदला।

By Anil KushwahaEdited By: Published: Tue, 02 Mar 2021 10:46 AM (IST)Updated: Tue, 02 Mar 2021 10:46 AM (IST)
Aligarh Weather Forecast : ठंडी हवा और चटख धूप से मौसम हुआ खुशगवार, सुबह की गुनगुनी धूप को लोगों ने लिया आनंद Aligarh news
मंगलवार को सुबह से ही सर्द हवा के संग धूप खिल रही है।

अलीगढ़, जेएनएन : मंगलवार को सुबह से ही सर्द हवा के संग धूप खिल रही है। इससे  वातावरण में चटख धूप के बावजूद नमी है, जिसने मौसम को रूमानी बना दिया। लोग हवा से बचाव करते हुए धूप का आनंद ले रहे हैं। 

loksabha election banner

लगातार बदल रहा मौसम 

पिछले कुछ दिनों से मौसम लगातार गर्म आ रहा था। अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। लोगों ने गर्म कपड़े उतार कर फेंक दिए। कूलर पंखे में ऐसी भी चलने लगे हैं। मौसम के मिजाज में परिवर्तन जारी है। मंगलवार को फिर मौसम बदला।  सुबह से ही तेज ठंडी हवा के झोंके शरीर में सिहरन पैदा करने लगे। सुबह गुलाबी ठंड के बीच सूर्यदेव ने दर्शन दिए। लेकिन हवा का प्रकोप कम नहीं हुआ।  ऐसा लगा कि ठंडी हवा और दो के बीच कोई शर्त लगी हो? गुनगुनी धूप से लोगों को अब आराम मिल रहा है।  ऐसा लग रहा है जैसे ठंड फिर लौट कर आ रही हो। धूप चटख है, लेकिन ठंडी हवा चलने से अभी चुभ नहीं रही। न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ है, जो तीन दिन पहले 15 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड हुआ था। दोपहर में अधिकतम 30 डिग्री सेल्सियस रहने के संभावना है। 

सतर्क रहने की सलाह

चिकित्सकों के अनुसार मौसम में उतार-चढ़ाव के बीच लोगों को अपनी जीवनशैली में बदलाव कर लेना चाहिए। खास तौर से खानपान पर विशेष ध्यान देना है। आइसक्रीम व कोल्डड्रिंक आदि अभी लेने से बचें। सुबह व रात की ठंड से बचकर रहना है। बाहर जाएं तो गरम कपड़े साथ जरूर रख लें , क्यूंकि रात में ऐसा मौसम नहीं रहेगा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.