सीएम ममता बनर्जी डॉक्टरों को उपलब्ध कराएं भयमुक्त माहौल Aligarh news
पश्चिम बंगाल में डॉक्टर्स के साथ मारपीट के मामले पर एटा सांसद राजवीर सिंह राजू भैया ने ममता सरकार पर प्रहार किया। राजू भैया ने कहा कि डॉक्टर को धरती के भगवान का दर्जा दिया गया है
अलीगढ़ (जेएनएन)। पश्चिम बंगाल में डॉक्टर्स के साथ मारपीट के मामले पर एटा सांसद राजवीर सिंह राजू भैया ने ममता सरकार पर प्रहार किया। राजू भैया ने कहा कि डॉक्टर को धरती के भगवान का दर्जा दिया गया है। वो मरीजों की सेवा के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। यदि उनके साथ ही मारपीट की जाएगी तो वह पूर्ण निष्ठा से कैसे कार्य कर पाएंगे? उनको काम करने केलिए भयमुक्त माहौल देने की जरूरत है। यदि पश्चिम बंगाल में डॉक्टर जैसी बिरादरी नहीं सुरक्षित है तो आम जनमानस का क्या होगा?
मानवता का ध्यान रखें डॉक्टर
सांसद राजवीर सिंह ने कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के अडिय़ल रवैये की निंदा करता हूं। उन्हें मरीजों की जान से अधिक अपनी हठधर्मिता दिखती है। एटा सांसद ने डॉक्टरों से भी अपील की है कि वह मानवता को ध्यान में रखते हुए काम पर वापस लौट आएं, जिससे मरीजों का जीवन संकट न पड़े।
डॉक्टरों की हड़ताल खत्म
अहम बात यह है कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आश्वासन के बाद डॉक्टरों ने हड़ताल समाप्त कर दी है। इससे अब मरीजों को भी राहत मिलेगी।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप