Move to Jagran APP

Aligarh Weather Forecast : आसमान से बादलों का डेरा हटा, सुबह से ही निकल रही चटख धूप Aligarh news

मौसम के मिजाज में परिवर्तन जारी है। सुबह गुलाबी ठंड के बीच सूर्यदेव ने दर्शन दिए। गुनगुनी धूप से लोगों को अब आराम मिल रहा है। धूप चटख है लेकिन ठंडी हवा चलने से अभी चुभ नहीं रही। न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ है!

By Anil KushwahaEdited By: Published: Mon, 01 Mar 2021 10:25 AM (IST)Updated: Mon, 01 Mar 2021 10:39 AM (IST)
Aligarh Weather Forecast : आसमान से बादलों का डेरा हटा, सुबह से ही निकल रही चटख धूप Aligarh news
मौसम के मिजाज में लगातार परिवर्तन जारी है।

अलीगढ़, जेएनएन मौसम के मिजाज में परिवर्तन जारी है। सुबह गुलाबी ठंड के बीच सूर्यदेव ने दर्शन दिए। गुनगुनी धूप से लोगों को अब आराम मिल रहा है।  धूप चटख है, लेकिन ठंडी हवा चलने से अभी चुभ नहीं रही। न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ है, जो 2 दिन पहले 15 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया गया था। दोपहर में अधिकतम 32 से 33 डिग्री सेल्सियस रहने के संभावना है। 

loksabha election banner

लापरवाही न बरतें: सप्ताह भर से आसमान साफ था। सुबह होते ही तेज धूप से मौसम गरमाने लग रहा था। एक साथ मौसम इतना गर्म हो जाने से लोग चौंक रहे थे। दोपहर के समय तो पसीने छूटने लगे। अधिकतम तापमान भी 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। रविवार को आसमान में बादल छाए, सूरज के तेवर कुछ नरम हुए, मगर दोपहर में मौसम गर्माने लगा। सोमवार सुबह लोग सोकर उठे तो हवा चलने से गुलाबी ठंड महसूस हुई। बच्चे बड़े बुजुर्ग सभी मॉर्निंग वॉक पर निकले।

लोग घर की बालकनी व पार्कों में  बैठकर धूप का आनंद लेते हुए दिखाई दिए। लेकिन अब धूप तेज होती जा रही है। लोग ज्यादा देर धूप में नहीं बैठ पा रहे हैं। दोपहर में धूप और तेज होती जाएगी इससे मौसम गर्म आने की उम्मीद है। मौसम बदलते ही बाजारों की रंगत भी बदल गई है। गर्मियों की खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ बढ़ने लगी है। इलेक्ट्रॉनिक सामान, कपड़े, चप्पल आदि की दुकानों पर ज्यादा भीड़ दिख रही है।

तापमान में उतार चढ़ाव जारी रहेगा: मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अभी तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। मौसम भी गरमाएगा। इस सप्ताह तापमान में भी वृद्धि शुरू होगी। यह 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। ऐसे में इसबार समय से पहले गर्मी देने के लिए तैयार रहें। चिकित्सकों के अनुसार मौसम में उतार-चढ़ाव के बीच लोगों को अपनी जीवनशैली में बदलाव कर लेना चाहिए। खास तौर से खानपान पर विशेष ध्यान देना है। आइसक्रीम व कोल्डड्रिंक आदि अभी लेने से बचें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.