Move to Jagran APP

मकर संक्राति पर हुए शहर विधायक के खिचड़ी भोज में सियासी गर्माहट

शहर विधायक संजीव राजा के खिचड़ी भोज में सियासी जमावड़ा लगा रहा। पार्टी के नेता तो जुटे ही अधिकारियों ने भी शिरकत की।

By Mukesh ChaturvediEdited By: Published: Wed, 16 Jan 2019 12:16 AM (IST)Updated: Wed, 16 Jan 2019 08:39 AM (IST)
मकर संक्राति पर हुए शहर विधायक के खिचड़ी  भोज में सियासी गर्माहट
मकर संक्राति पर हुए शहर विधायक के खिचड़ी भोज में सियासी गर्माहट

 अलीगढ़ (जेएनएन)।  शहर विधायक संजीव राजा के खिचड़ी भोज में सियासी जमावड़ा लगा रहा। पार्टी के नेता तो जुटे ही अधिकारियों ने भी शिरकत की। इस मौके पर खिचड़ी भोज में सियासी तड़का भी लगा। आगरा रोड स्थित इंद्र कमल गेस्ट हाउस में खिचड़ी भोज आयोजित किया था। शहर विधायक संजीव राजा, उनकी पत्नी मुक्ता राजा और पुत्र हर्षित राजा ने अतिथियों का स्वागत किया। भोज में एटा सांसद राजवीर सिंह राजू भैया, शिक्षा राज्य मंत्री संदीप सिंह, एमएलसी जयवीर सिंह, राज्य मंत्री रघुराज सिंह, विधायक अनिल पाराशर, छर्रा विधायक ठा. रवेंद्र पाल, बरौली ठा. दलवीर सिंह व इगलास विधायक राजवीर दिलेर, प्रदेश प्रवक्ता चंद्र मोहन सिंह, जिलाध्यक्ष ठा. गोपाल सिंह, महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत, पूर्व महापौर शकुंतला भारती,भाजयुमो महानगर अध्यक्ष निखिल माहेश्वरी के अलावा प्रमुख सचिव सुधीर गर्ग, डीएम चंद्र भूषण सिंह, एसएसपी आकाश कुलहरि आदि मौजूद रहे।

loksabha election banner

 

सामाजिक समरसता का भाव जागृत करता है मकर संक्रांति का पर्व

अलीगढ़ महानगर में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा मकर संक्रांति का कार्यक्रम बहुत ही जोर.शोर से अचल ताल स्थित गुमटी पर किया गया जिसमें बजरंग दल ने मकर संक्रांति के कार्यक्रम में एक गोष्टी कर सामाजिक समरसता का भाव जागृत किया गोष्टी के पश्चात भारत माता की आरती और अंत में खिचड़ी का वितरण किया कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में श्रद्धेय सुनील कौशल जी महाराज; श्री राम कथा व्यासद्ध जी ने कार्यकर्ताओं को मकर संक्रांति पर्व के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि यह पर्व हिंदू समाज में समरसता का पर्व है हिंदू समाज के सभी वर्गों के लोग मिलकर इस पर्व को मनाते हैं और संपूर्ण हिंदू समाज एकत्र हो ऐसा संकल्प भी लेते हैं। कार्यक्रम में मुख्य रूप से ब्रज प्रांत के सह संपर्क प्रमुख श्रीमान सुरेंद्र जी एब्रज प्रांत उपाध्यक्ष श्रीमती योगेश बहनएब्रज प्रांत के समरसता प्रमुख श्रीमान जगवीर जी विभाग मंत्री राम कुमार आर्य  पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं अलीगढ़ जनपद की पूर्व महापौर बहन शकुंतला भारती एवं विभिन्न संगठनों के प्रमुख मुख्य रूप से रहे। कार्यक्रम का संचालन बजरंग दल के महानगर संयोजक गौरव शर्मा ने किया।

 

ठगबंधन का नहीं होगा कोई असर 

भाजपा ने मकर संक्रांति पर लोकसभा चुनाव के कार्यक्रमों की घोषणा कर दी। इसमें पार्टी, मोर्चा और प्रकोष्ठ के सम्मेलन आदि होंगे। 16 जनवरी से दो मार्च तक लगातार कार्यक्रम होंगे। जिलाध्यक्ष ठा. गोपाल सिंह ने बताया कि भाजपा के बूथ अध्यक्ष में इतनी ताकत है कि वह सारे गणित फेल कर देगा। सपा-बसपा का ये ठगबंधन है। यह स्वार्थ से प्रेरित है, इसलिए ज्यादा दिन नहीं चल पाएगा। लोकसभा चुनाव में इसका कोई असर नहीं पड़ेगा। ब्रज क्षेत्र उपाध्यक्ष मानवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि 16 जनवरी से दो मार्च तक सैनिक सम्मान समारोह आयोजित किए जाएंगे। 23 जनवरी से 2 मार्च तक रिटायर्ड सैनिकों से संपर्क किया जाएगा। 20 जनवरी को अलीगढ़ लोकसभा के सभी सेक्टर संयोजकों का सम्मेलन हाथरस में होगा। प्रत्येक बूथ पर मेरा परिवार, भाजपा का परिवार का नारा दिया जाएगा। कमल विकास 'योति संपर्क अभियान के अंतर्गत योजनाओं का लाभ पाने वाले लाभार्थी के घर दीपक जलाया जाएगा। बैठक के अंत में युवा मोर्चा, किसान मोर्चा, महिला मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा, अनुसूचित मोर्चा आदि के पूर्व में किए गए कार्यक्रमों की जानकारी की गई।

नई पीढ़ी को भी करें प्रेरित

भाजपा सिविल लाइंस मंडल के अध्यक्ष भूपेंद्र वाष्र्णेय की ओर से जापान हाउस कार्यालय पर महिलाओं और बच्चों को प्रसाद और कपड़े बांटे गए। भूपेंद्र वाष्र्णेय ने कहा कि दान-पुण्य में नई पीढ़ी को भी प्रेरित करना चाहिए, जिससे वो संस्कार से जुड़ सकें। कोल विधायक अनिल पाराशर, महामंत्री रनवीर सिंह बघेल, सत्य प्रकाश वर्मा, विशाल कश्यप आदि थे। महेंद्र नगर स्थित कृपाल आश्रम में ध्यान शिविर आयोजित किया गया। आडियो के माध्यम से संत राजिंदर महाराज का प्रवचन सुनाया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.