Move to Jagran APP

अलीगढ़ में कब्जा मुक्त जमीनों पर विकसित होंगे सिटी फाेरेस्ट Aligarh news

दैनिक जागरण की मुहिम आओ रोपें अच्छे पौधे में शामिल नगर निगम कब्जा मुक्त कराई गई जमीनों पर सिटी फोरेस्ट विकसित करेगा। रविवार को धौर्रा माफी से ऐसी एक भूमि पर 1800 पाैधे रोपे गए। महापौर ने पौधारोपण के इस अभियान को पूरे साल चलाने की अपील की।

By Anil KushwahaEdited By: Published: Sun, 04 Jul 2021 04:59 PM (IST)Updated: Sun, 04 Jul 2021 05:03 PM (IST)
अलीगढ़ में कब्जा मुक्त जमीनों पर विकसित होंगे सिटी फाेरेस्ट Aligarh news
नगर निगम कब्जा मुक्त कराई गई जमीनों पर सिटी फोरेस्ट विकसित करेगा।

अलीगढ़, जेएनएन।  दैनिक जागरण की मुहिम 'आओ रोपें अच्छे पौधे' में शामिल नगर निगम कब्जा मुक्त कराई गई जमीनों पर सिटी फोरेस्ट विकसित करेगा। रविवार को धौर्रा माफी से ऐसी एक भूमि पर 1800 पाैधे रोपे गए। महापौर मोहम्मद फुरकान, नगर विधायक संजीव राजा, काेल विधायक अनिल पाराशर, पार्षद व निगम अधिकारी व कर्मचारियों ने पौधे लगाए। साथ ही इन पौधे के संरक्षण का संकल्प भी लिया। महापौर ने पौधारोपण के इस अभियान को पूरे साल चलाने की अपील की।

loksabha election banner

प्रदेश को हरा भरा और प्रदूषण मुक्‍त करने काेे शुरू हुआ वन महोत्‍सव 

नगर आयुक्त प्रेम रंजन सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ में प्रदेश को हरा भरा और प्रदूषण मुक्त करने के लिए वन महोत्सव शुरू किया है। पर्यावरण को स्वच्छ और सुरक्षित रखने के लिए पौधारोपण बेहद जरूरी है। नगर निगम इस दिशा में काम कर रहा है। 'आओ रोपें अच्छे पौधे' मुहिम के साथ निगम ने 800 पौधे लगाकर इसकी शुरुआत की थी। अब कब्जा मुक्त कराई गईं जमीनों पर सिटी फोरेस्ट विकसित करने का निर्णय लिया गया है। इन जमीनों पर सघन पौधारोपण किया जाएगा। धौर्रा माफी में भी एक जमीन को कब्जा मुक्त कराया गया था। यहां 1800 पौधे लगाए गए हैं। नगर आयुक्त ने कहा ऐसे आयोजन पर्यावरण की दृष्टि से अत्यंत सराहनीय पहल है। नगर निगम इसे पूरे साल उत्सव की तरह मनाएगा। उन्होंने बताया कि कब्जा मुक्त भूमि के साथ-साथ तालाब, पोखर के किनारे, पार्कों, सड़क किनारे आम, अमरूद, पीपल, बरगद, नीम, सहजन, यूकेलिप्टस, अशोक आदि प्रजातियों के पौधे शहरवासियों के सहयोग से लगाए जाएंगे। ताकि शहर का हर कोना प्रदूषण मुक्त और हरा भरा दिखाई दे।

महीने मे एक दिन वन महोत्‍सव का आयोजन हो

महापौर ने कहा देश को हरा भरा बनाने के लिए कम से कम महीने में एक दिन वन महोत्सव का आयोजन किया जाए। हर व्यक्ति अगर एक पाैधा लगाता है तो निश्चित रूप से देश और प्रदेश हरा भरा और प्रदूषण मुक्त बनेगा। शहर विधायक ने बरगद और नीम का पेड़ लगाते हुए कहा प्रत्येक व्यक्ति को अपने परिजनों की स्मृति में एक पौधा लगाकर परिवार के सदस्य की तरह उसकी देखभाल करने का संकल्प लेना चाहिए। काेल विधायक ने नीम और पीपल का पौधा लगाते हुए कहा प्रदेश काे प्रदूषण मुक्त करने की जिम्मेदारी सभी की है। सहायक नगर आयुक्त ठाकुर प्रसाद ने बताया नगर निगम द्वारा इस वर्ष पौधारोपण का निर्धारित लक्ष्य पूरा कर लिया गया है। इसके अलावा निगम द्वारा पौधारोपण का कार्य निरंतर चलेगा। पौधारोपण करने वालाें में अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त, पार्षद मोहम्मद शाकिर, नदीम अहमद, रीता राजपूत, जीएम जल अनवर ख्वाजा, जंग बहादुर सिंह, अधिशासी अभियंता अशोक कुमार भाटी, सिब्ते हैदर, अमरीश वर्मा, धर्मवीर सिंह, अहसान रब आदि थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.