Move to Jagran APP

Aligarh news : बच्‍चों ने लगायी गुहार - डीएम साहब, सीमा की दीवार तोड़ बहाइए ज्ञान की गंगा

Aligarh news अलीगढ़ के जवां ब्‍लाक में स्‍थित माडल प्राइमरी स्‍कूल भगवानगढ़ी सीमाओं में बंधकर दुर्गति का शिकार हो रहा है। नगर निगम में सीमा में शामिल होने के बाद यहां के मामले में प्रधान भी तवज्‍जो नहीं देते। अब बच्‍चों ने डीएम से गुहार लगायी है।

By Jagran NewsEdited By: Anil KushwahaPublished: Sat, 01 Oct 2022 05:15 PM (IST)Updated: Sat, 01 Oct 2022 05:15 PM (IST)
Aligarh news : बच्‍चों ने लगायी गुहार - डीएम साहब, सीमा की दीवार तोड़ बहाइए ज्ञान की गंगा
जवां ब्लाक स्थित माडल प्राइमरी स्कूल भगवानगढ़ी उपेक्षा का शिकार हो गया है। (प्रतीकात्‍मक फोटो)

अलीगढ़, जागरण संवाददाता। Aligarh news : जवां ब्लाक स्थित Model Primary School Bhagwangarhi

loksabha election banner

सीमाओं की मंझधार में फंस कर दुर्गति की धाराओं में हिलोरे मार रहा है। करीब ढाई वर्ष पहले इस क्षेत्र को नगर निगम में शामिल किया गया है, इसलिए यहां प्रधान भी तवज्जो नहीं देते। नगर निगम के पास स्कूल में कार्यों के लिए बजट नहीं है। पांच महीने पहले इस स्कूल के साधन संपन्न होने की आस जगी थी, जब इसे डीएम की गोद में रखा गया था, मगर अभी तक विद्यालय के विकास के लिए कदम नहीं उठाए जा सके है। यहां पढ़ने वाले बच्चों की यही गुहार है कि डीएम साहब सीमा की दीवार तोड़ यहां ज्ञान की गंगा बहाइए।

12 अप्रैल 2022 को तत्‍कालीन डीएम ने लिया था स्‍कूल को गोद

Headmaster Neelam Kumari ने बताया कि 12 अप्रैल 2022 को डीएम ने स्कूल को गोद लिया था। The then DM Selva Kumari J. ने केवल एक बार यहां आकर स्कूल की भौगोलिक स्थिति की जानकारी ली थी। स्कूल का प्रांगण कालोनी व सड़क से नीचा है। जरा सी भी वर्षा होने पर पानी भर जाता है। स्कूल की बाउंड्री नीची है, जिससे कई बार चोरी हो चुकी है। उन्होंने अधिकारियों को बाउंड्रीवाल ऊंचा करवाने व उस पर कटीले तार लगवाने की मांग कर पत्र भी लिखा है। वर्ष 2021 व 2022 में विद्यालय की भौगोलिक स्थिति सुधारने के लिए अधिकारियों को रिपोर्ट भेजी जा चुकी है। इसमें विद्यालय में इंटरलाकिंग पत्थर, टाइल्स लगाने का काम, जल निकासी की व्यवस्था, मिट्टी का भराव, हैंडवाश यूनिट लगवाने आदि काम शामिल हैं।

580 छात्रों पर एक हैंडपंप

स्कूल मे 580 छात्र-छात्राएं नामांकित हैं। इनमें से शुक्रवार को 235 विद्यार्थी स्कूल आए थे। इन 580 विद्यार्थियों की प्यास बुझाने को एक हैंडपंप है। एक नए हैंडपंप या आरओ वाटर मशीन लगाने की जरूरत है। जलभराव को रोकने के लिए रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम की आवश्यकता की रिपोर्ट भी भेजी गई है।

स्कूल से मिलता है एमडीएम

प्रधानाध्यापिका ने बताया कि क्षेत्र नगर निगम सीमा में आ गया है। अब ग्राम प्रधान एमडीएम बनवाते नहीं और नगर निगम सीमा में आने के बावजूद अभी एनजीओ भी यहां एमडीएम सप्लाई करने नहीं आती है। विद्यालय में ही रसोइयों के माध्यम से मिड-डे-मील पकाया जाता है।

इनका कहना है

नगर निगम व स्कूल प्रबंधन के साथ मीटिंग करके स्कूल के आवश्यक कार्यों का चिह्नांकन किया जाएगा। बच्चों को बेहतर संसाधनों के साथ गुणवत्तापरक शिक्षा उपलब्ध कराना मुख्य लक्ष्य है।

- इंद्र विक्रम सिंह, डीएम


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.