Move to Jagran APP

Aligarh News : सीएम का आदेश भी बेअसर, गड्ढों में समा गया बजट फिर भी बदहाली बरकरार

Aligarh News सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने पिछले दौरे पर अलीगढ़ की सड़कों की बदहाली को लेकर नाराजगी जतायी थी जिसके बाद 40 लाख का बजट पास किया गया ताकि सड़कें दुरुस्‍त हो जाएं लेकिन हकीकत में सड़कें आज भी बदहाल हैं।

By Anil KushwahaEdited By: Published: Thu, 24 Nov 2022 02:36 PM (IST)Updated: Thu, 24 Nov 2022 02:41 PM (IST)
Aligarh News : सीएम का आदेश भी बेअसर, गड्ढों में समा गया बजट फिर भी बदहाली बरकरार
सीएम के आदेश के बावजूद सड़कों की हालत नहीं सुधरी।

अलीगढ़, जागरण संवाददाता। Aligarh News : लापरवाही की सीमा पार कर रहे सरकारी महकमे मुख्यमंत्री के आदेश पर भी बेपरवाह बने हुए हैं। सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के आदेश थे, ये काम भी इनसे न हो सका। शहर में ही तमाम सड़कें बदहाल पड़ी हैं। कहीं सड़क उखड़ चुकी है तो कहीं निर्माण कार्य के चलते बिखर गई। इनकी मरम्मत नहीं कराई गई। जबकि, नगर निगम ने तो 40 लाख का बजट इसी के लिए निकाला था। ये बजट कहां खप गया? कुछ गड्ढे जरूर भरवाए गए थे पर ये भी ज्यादा दिन टिक न सके, फिर उखड़ आए। शुक्रवार को मुख्यमंत्री अलीगढ़ आ रहे हैं। गड्ढों को लेकर सवाल फिर उठ सकते हैं। संबंधित महकमों को जवाब तलाशने होंगे।

loksabha election banner

​​​​​इसे भी पढ़ें *Aligarh News : शराब तस्करी के लिए चोरी किया था नगर निगम का कांपैक्टर, 23 दिन बाद पुलिस ने दो दबोचे*

गड्ढे भरने में निभायी जा रही औपचारिकता

शहर से लेकर देहात तक सड़कों का बुरा हाल है। गड्ढे भरने में औपचारिकता निभाई जा रही है। कुछ सड़कों पर मरम्मत का कार्य जरूर हुआ है पर, बाकी सड़कें बदहाल पड़ी हैं। घंटाघर, जहां से स्मार्ट रोड शुरू होता है, यहीं सड़क खराब है। वाहन चालकों को काफी परेशानी होती है। जेल ओवरब्रिज से तस्वीर महल चौराहे के ओर सड़क उखड़ी पड़ी है। ये सड़क भी ठीक नहीं कराई जा सकी। पूर्व में यहां मरम्मत कराई गई थी पर बरसात में ये धुल गई। फिर कोई काम नहीं हो सका। यही स्थिति छर्रा अड्डा ओवरब्रिज के नीचे है। यहां सीवर लाइन डाली गई थी। इससे सड़क उखड़ गई। इसे भी ठीक नहीं कराया गया। राहगीर इस सड़क पर ठोकरें खाते हुए निकलते हैं।

इसे भी पढ़ें *Govardhan Yojana : अलीगढ़ में 33 लाख के बायोगैस प्लाट में ’भ्रष्टाचार’ की दरारें, जांच में खुली परतें*

सड़कों के हालात बिगड़ते जा रहे

मैरिस रोड के हालात तो बिगड़ते जा रहे हैं। मेनहोल धंस गया था, इसे ठीक नहीं कराया गया। अब हालत ये है कि यहां गहरा गड्ढा हो गया है। इसी रोड पर जगह-जगह गड्ढे हैं। समद रोड पर जैन मंदिर के बाहर गड्ढा गहरा हाेता जा रहा है। अधिकारियों की गाड़ियां भी यहां से निकलती हैं पर, किसी ने संज्ञान नहीं लिया। स्टेशन रोड से निकलना भी दुश्वार हो रहा है। बदहाल सड़कों के फोटो इंटरनेट मीडिया पर डालकर सरकारी महकमों को कोस रहे हैं। इस पर भी अधिकारी गंभीरता नहीं दिखा रहे। हादसा होने अफसोस जरूर जता देते हैं।

काशीराम में अव्यवस्थाओं का अंबार

अलीगढ़ । काशीराम आवासीय कालोनी में समस्याओं का अंबार लगा है। फुटपाथ लघु व्यापार मंडल समिति के जिलाध्यक्ष नफीस खान ने कहा कि कालोनी के सभी वाशिंदों की मांग की है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को यहां का निरीक्षण करना चाहिए। कालोनी में गंदगी रहती है। कोई सफाई कर्मी तक नहीं आता है। बिजली व पानी की भी घनघोर समस्या है। अगर मुख्यमंत्री यहां का निरीक्षण करेंगे तो निश्चित ही कालोनी की हालात में सुधार होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.