Move to Jagran APP

खराब मौसम में देर से अलीगढ़ पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, नहीं मिल सके लोगों से

नहीं पहुंचे सके जवाहर नगर सात घटे तक इंतजार करते रहे 10 परिवार सजे रह गए ड्राइंग रूम देरी के चलते ऐनवक्त पर कार्यक्रम किया रद।

By JagranEdited By: Published: Sat, 22 Jan 2022 09:35 PM (IST)Updated: Sat, 22 Jan 2022 09:35 PM (IST)
खराब मौसम में देर से अलीगढ़ पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, नहीं मिल सके लोगों से
खराब मौसम में देर से अलीगढ़ पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, नहीं मिल सके लोगों से

जासं, अलीगढ़ : मौसम खराब होने से सीएम योगी आदित्यनाथ करीब तीन घटे देरी से अलीगढ़ पहुंचे। इसका असर उनके कार्यक्रमों पर भी पड़ा। वे लोगों से नहीं मिल सके। उन्हें जवाहर नजर जाना था। यहा के 10 परिवार पार्षद की ओर से चिह्नित किए गए थे। इन घरों के परिवार इंतजार करते रहे। बाद में कार्यक्रम रद होने की सूचना ने उन्हें निराश कर दिया। सीएम को सुबह 11:30 बजे आना था, लेकिन ढाई बजे आ सके।

loksabha election banner

इन परिवारों को सुबह सीएम के कार्यक्रम की सूचना मिली थी। ये घरों को सजाने में जुटे तो बाहर सफाई कर्मचारी सफाई में जुटे थे। प्रशासनिक अधिकारी व्यवस्थाओं में लगे थे। पुलिस की सायरन बजातीं गाड़ियों ने क्षेत्र के लोगों ध्यान आकर्षित किया। क्षेत्रीय पार्षद कुछ ज्यादा ही व्यस्त थे। तब लोगों को पता चला सीएम योगी आदित्यनाथ आ रहे हैं। इसकी सूचना भाजपा महानगर अध्यक्ष डा. विवेक सारस्वत ने क्षेत्र के पार्षद सुरेंद्र पंडित को दी थी। उनके निर्देश पर 10 घरों को चिह्नित किया गया। सीएम के आने की जानकारी के बाद घरों में तैयारिया शुरू हो गईं। मेहमान नवाजी के लिए सगे संबंधियों को भी बुला लिया। प्रशासन की ओर से सुरक्षा के लिहाज से घर के गेट पर पुलिसकी तैनाती कर दी गई। सुबह 11 बजे से शाम सवा तीन बजे तक तक लोग सीएम का इंतजार करते रहे। रघुनाथ पैलेस से सवा तीन बजे डा. विवेक सारस्वत ने क्षेत्र के पार्षद को फोन पर जानकारी दी कि समय कम होने के चलते सीएम का जवाहर नगर भ्रमण कार्यक्रम रद हो गया है।

इनके घर हुई तैयारी

सीएम को जवाहर नगर के 10 घरों में जाने का कार्यक्रम बताया गया था। इसके लिए रामकुमार शर्मा, चंद्रपाल सिंह, जीडी उपाध्याय, रोहताश सिंह, देवी चरन शर्मा, राजीव सूर्यवंशी, निहाल सिंह, नियम पाल सिंह, जवाहरलाल शर्मा व शिवदत्त शर्मा के घर तय किए गए थे। किस घर में कौन स्वागत करेगा। इसकी सूची तैयार कर ली गई। हर घर पर व्यवस्थाओं को संभालने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं की टोली लगाई गई।

.......

घर-घर में बंटवाए डस्टबिन

सीएम के भ्रमण की जानकारी पर नगर निगम के सफाई कर्मचारियों की कई टोलिया सफाई कार्य में जुट गईं। जहा सीएम को पहुंचना था, उस सड़क की धुलाई कराई गई। अस्थायी अतिक्रमण हटाया गया। एक भवन का निर्माण चल रहा था, वहा से मजदूरों को हटा दिया गया। सफाई कर्मचारियों ने क्षेत्र में डस्टबिन बाटे। सड़क पर पड़ा बिल्डिंग मैटेरियल भी हटाया गया। दुकानदारों से मास्क लगाकर बैठने का अनुरोध किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.