मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अलीगढ़ में, 1135 करोड़ के विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण Aligarh news
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को अलीगढ़ आ रहे हैं। वे इगलास स्थित लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज के मैदान में 1135 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास करेंगे।
अलीगढ़ (जेएनएन)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को अलीगढ़ आ रहे हैं। वे इगलास स्थित लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज के मैदान में लाभार्थीपरक योजनाओं का वितरण व 1135 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास करेंगे। यहीं पर पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ इगलास विधानसभा में होने वाले उपचुनाव पर चर्चा करेंगे।
यह है सरकारी कार्यक्रम
सरकारी कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 12:35 बजे हेलीकॉप्टर से कॉलेज में बने हेलीपैड पर उतरेंगे। 12:45 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। एक घंटे विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास कर लाभार्थियों को प्रमाणपत्र बांटेंगे। इसके बाद 30 मिनट पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। 2:15 से 2:30 तक का समय आरक्षित है। 2:55 पर वे यहां से टूंडला (फीरोजाबाद) के लिए रवाना जाएंगे।