Move to Jagran APP

चैत्र नवरात्र 2021 : मां अंबे की होगी जय-जयकार Aligarh News

नवरात्र को लेकर तैयारियां तेज हो गईं हैं। मंदिरों में रंग-राेगन का काम चल रहा है तो घरों में साफ-सफाई चल रही है। माताजी के भव्य दरबार सजाने की तैयारी चल रही है। इसको लेकर बाजार में खरीदारी शुरू हो गई है।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Published: Sun, 11 Apr 2021 07:17 AM (IST)Updated: Sun, 11 Apr 2021 07:17 AM (IST)
चैत्र नवरात्र 2021 : मां अंबे की होगी जय-जयकार Aligarh News
माताजी के भव्य दरबार सजाने की तैयारी चल रही है।
अलीगढ़, जेएनएन। नवरात्र को लेकर तैयारियां तेज हो गईं हैं। मंदिरों में रंग-राेगन का काम चल रहा है तो घरों में साफ-सफाई चल रही है। माताजी के भव्य दरबार सजाने की तैयारी चल रही है। इसको लेकर बाजार में खरीदारी शुरू हो गई है। इस बार बाजार में मां दुर्गा के श्रृंगार के लिए तमाम नई चीजें आई हैं। मां अंबे के लिए मनमोहक चुनिरयां तो हैं ही चांदी का लोटा और तुलसी भी हैं, जो लोगों को खूब लुभा रही हैं। शनिवार को बाजार में नवरात्र के सामान की खरीदारी करते हुए महिलाएं दिखाई दीं। 
 काली के मंदिर में भी तैयारियां जोरों पर
13 अप्रैल से चैत्र नवरात्र की शुरुआत हो रही है। इस बार माता रानी घोड़े पर सवार होकर आ रही हैं। शहर के नौरंगाबाद स्थित नौ देवी मंदिर में तैयारियां शुरू हो गई हैं। साफ-सफाई के बाद मंदिर में रंग-रोगन का काम चलता है। यह मंदिर पंचायती आखड़ा के अंर्तगत है, इसलिए काफी दूर से श्रद्धालु मां के दर्शन करने आते हैं। गांधीपार्क स्थित चामुंडा देवी, अचलताल स्थित नौ देवी, कामख्या माता, सासनीगेट और महेंद्र स्थित माता काली के मंदिर में भी तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। उधर, बाजारों में खरीदारी शुरू हो गई है। शनिवार को रेलवे रोड, सुदामापुरी, विष्णुपुरी, रामघाट रोड पर महिलाएं पूजन सामग्री खरीदती हुई दिखाई दीं। माता के लिए चुनरी, चौकी, पूजन के पात्र आदि की खरीदारी की। इस बार चांदी के लोटे और तुलसी पात्र भी आया है। जल अर्पित के लिए भी छोटे-छोटे पात्र बाजार में हैं, जिससे माता रानी का पूजन किया जा सके। रविवार को बाजार में भीड़ रहने की उम्मीद है। क्योंकि रविवार से नवरात्र के सिर्फ दो दिन शेष रह जाएंगे। 
इंसेट 
श्रद्धाभाव का करें समर्पण 
स्वामी पूर्णानंदपुरी महाराज ने बताया कि सनातन संस्कृति में सबसे सरल यदि कुछ है तो वह देवी-देवताओं का पूजन। आपके पास यदि कुछ नहीं है तो भाव से पूजन करिए। क्योंकि हमारे देवी-देवता भाव के भूखे हैं। भाव को देखकर वो दौड़े चले आते हैं। नवरात्र में भी आप श्रद्धाभाव से पूजन कर सकते हैं। इसलिए काेरोना को देखते हुए बाजार में अधिक भीड़-भाड़ न करें। पूजन में जो भी बन पड़े, उससे माता रानी का पूजन करें। माता रानी सब पर कृपा करेंगी।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.