श्रम व सन्निर्माण समिति के अध्यक्ष बोले, दाऊद के आदेश पर जेएनयू पहुंची थीं दीपिकाAligarh News
दीपिका पादुकोण दाऊद इब्राहीम के आदेश पर जेएनयू गई थीं। आरोप लगाया कि दाऊद का पैसा उनकी फिल्म में लगा है इसलिए आदेश को टाल नहीं सकीं।
अलीगढ़ [जेएनएन]। अपने बयानों से सुर्खियों में रहने वाले भाजपा के वरिष्ठ नेता, श्रम व सन्निर्माण समिति के अध्यक्ष रघुराज सिंह ने फिल्म अभिनेत्री दीपिका पादुकोण पर तल्ख टिप्पणी की है। कहा है, दीपिका पादुकोण, दाऊद इब्राहीम के आदेश पर जेएनयू गई थीं। आरोप लगाया कि दाऊद का पैसा उनकी फिल्म में लगा है, इसलिए आदेश को टाल नहीं सकीं।
जेएनयू व एएमयू में देशद्रोही ताकतें
मीडिया से बातचीत में रघुराज सिंह ने कहा कि जेएनयू व एएमयू में देशद्रोही ताकतें काम कर रही हैं। इन्हें ऐसी सजा होगी कि ये जेल से बाहर नहीं आ सकेंगी। पीएम मोदी व सीएम योगी के खिलाफ नारेबाजी पर कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। मैंने इस बारे में डीएम और एसएसपी से बात की है। दीपिका जेएनयू तो जाती हैं मगर दङ्क्षरदों का शिकार हुई लड़की के परिवार से मिलने नहीं जातीं। दीपिका को मुस्लिम, ङ्क्षहदू, बुद्धिस्ट की चिंता करनी चाहिए, मगर ये रोङ्क्षहग्या मुस्लिमों को देश में घुसाना चाहती हैं। श्रम व सन्निर्माण समिति के अध्यक्ष कहा है, दीपिका पादुकोण, दाऊद इब्राहीम के आदेश पर जेएनयू गई थीं। आरोप लगाया कि दाऊद का पैसा उनकी फिल्म में लगा है, इसलिए आदेश को टाल नहीं सकीं।
सोशल मीडिया पर विरोध का एलान
दीपिका पादुकोण फिल्म से दो दिन पहले अचानक जेएनयू पहुंच गईं और छात्रों के प्रदर्शन का समर्थन किया। दीपिका के इस कदम को किसी से तारीफ मिली तो किसी ने विरोध किया। विरोध करने वाले लोगों ने सोशल मीडिया पर प्रोटेस्ट का हिस्सा बनने के लिए उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर फिल्म का बहिष्कार शुरू कर दिया। कुछ लोगों ने शहर में विरोध के पोस्टर भी लगा दिए।
सिनेमाघर संचालकों ने हाथ खींचे
अब सिनेमाघर संचालकों ने इससे हाथ खींच लिए हैं। शहर में रामघाट रोड स्थित स्टार वल्र्ड सिनेमा, नई बस्ती स्थित सीमा मल्टीफ्लेक्स व बारहद्धारी स्थित डीडी सिनेमा में फिल्म का प्रदर्शन होना था, लेकिन सभी संचालकों ने इन्कार कर दिया है।