Move to Jagran APP

केक काटकर मनाया कल्याण का जन्मदिन

अलीगढ़: पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह का 86 वां जन्मदिन नगर व देहात में बड

By JagranEdited By: Published: Sat, 06 Jan 2018 12:58 AM (IST)Updated: Sat, 06 Jan 2018 12:58 AM (IST)
केक काटकर मनाया कल्याण का जन्मदिन
केक काटकर मनाया कल्याण का जन्मदिन

अलीगढ़: पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह का 86 वां जन्मदिन नगर व देहात में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।

loksabha election banner

अतरौली : बाबूजी के पैतृक गांव मढ़ौली में उनकी पत्‍‌नी रामवती देवी ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ केक काटकर उनका जन्मदिन मनाया। गांव मोहसमपुर में पूर्व मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर केक काटा। वहीं देहात मंडल की कार्यकारिणी के सदस्यों ने गांव मढ़ौली स्थित पूर्व मुख्यमंत्री के आवास पर हवन यज्ञ किया। गाधी आई हॉस्पीटल की तरफ से अतरौली सीएचसी में कल्याण सिंह के जन्मदिन पर आई कैंप लगाया। तीन सौ से अधिक मरीजों का चेकअप किया। 100 मरीजों को आखों के ऑपरेशन के लिए भर्ती किया। कैंप में सीएचसी अधीक्षक डॉ. कुलदीप राजपुरी, डा. रितिका अग्रवाल, उमेश शर्मा, विष्णु कुमार, बुद्धरत्‍‌न आनंद, हरीदत्त शर्मा, पैरामेडिकल भूतेश्वर, सुभाष चंद रहे।

छर्रा : कस्बा में महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष पुष्पांजलि राजपूत के आवास पर केक काटकर जन्मदिन मनाया गया।

दादों: कस्बा दादों के मैन चौराहा स्थित राजपूत मेडीकल स्टोर पर पूर्व मुख्यमंत्री का जन्मदिन मनाया। जट्टारी : कस्वा में भाजपा टप्पल मंडल की बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री का जन्मदिन मनाया गया। संचालन कृष्णपाल सिंह उर्फ लाला प्रधान ने किया।

गभाना : पूर्व मुख्यमंत्री का जन्मदिवस कस्बा समेत क्षेत्रभर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया। इस मौके पर रामअवतार गौड़ आदि मौजूद थे। वहीं बरौली में छर्रा विधानसभा प्रभारी राजकुमार भारद्वाज ने पूर्व मुख्यमंत्री के जन्मदिवस मनाया।

इगलास : नगर के गौंडा मार्ग स्थित भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय पर मंडल अध्यक्ष कालीचरन गौड़ के नेतृत्व में पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का जन्मदिन मनाया गया। विजयगढ़ के रामलीला मैदान में कल्याण सिंह के जन्मदिन भाजपा नेता वैद्य नीरज गोयल के नेतृत्व में मनाया गया।

दादों : मंडल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का जन्मदिन मनाया गया। अध्यक्ष बादाम सिंह ने कल्याण सिंह को प्रेरणा श्रोत बताया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.