Move to Jagran APP

अलीगढ़ में लेपर्ड से गश्‍त पर निकले सिपाहियों को कार ने रौंदा, एक की मौत दूसरा गंभीर

अलीगढ़ में लेपर्ड पर गश्‍त पर निकले सिपाहियों को कार ने रौंद दिया। हादसे में एक सिपाही की मौत हो गयी जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक अशोक चंद्र पुत्र कृपाल सिंह गांव नगला अहरान थाना जैथरा एटा का रहने वाला था।

By Anil KushwahaEdited By: Published: Sat, 21 May 2022 06:07 PM (IST)Updated: Sat, 21 May 2022 06:33 PM (IST)
अलीगढ़ में लेपर्ड से गश्‍त पर निकले सिपाहियों को कार ने रौंदा, एक की मौत दूसरा गंभीर
इसी कार की टक्‍कर से गश्‍त कर रहे सिपाही की हुई मौत।

अलीगढ़, जागरण संवाददाता। खैर कोतवाली क्षेत्र की सोफा चौकी के पास बाइक सवार सिपाही को कार सवार ने टक्‍कर मार दी। इससे हेड कांस्टेबल अशोक चन्द्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल सिपाही को अलीगढ़ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक अशोक चंद्र पुत्र कृपाल सिंह गांव नगला अहरान थाना जैथरा जनपद एटा निवासी था। दूसरा गंभीर घायल निजी अस्पताल में लोकेंद्र पुत्र विजेंद्र सिंह गांव गढ़ी भोहरा थाना खेडागढ़ आगरा सोफा चौकी की लेपर्ड पर तैनात थे।

loksabha election banner

अलीगढ़ टप्‍पल रोड पर गश्‍त पर निकले थे दोनों सिपाही

शुक्रवार की रात लेपर्ड से अलीगढ़ टप्पल रोड पर गस्त में निकले हुए थे। गांव सुजानपुर पुलिया के पास तेज रफ्तार कार ने पीछे से लेपर्ड को रौंद दिया। घटना में घायल दीवान अशोक चंद ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। लोकेंद्र सिंह को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा रात्रि करीब 12 बजे बजे हुआ है। कार चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।  बताते हैं पीछे से आ रहे एक राहगीर ने गौमत चौराहे पर खड़ी पीआरबी 0735 के स्टाफ को सूचना दी। सूचना पर पीआरबी पुलिस ने टक्कर मार कर भाग रहे कार सवार का पीछा कर उसे पकड़ लिया। कार को कोतवाली में खड़ा करा दिया। हादसे की सूचना पर सोफा चौकी पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई। दोनों गंभीर घायल सिपाहियों को सीएचसी खैर पहुंचाया। जहां डाक्टार ने हेड कांस्टेबल अशोक चन्द्र यादव को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे गंभीर घायल लोकेन्द्र सिंह को मेडिकल रेफर कर दिया। बाद में अलीगढ़ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक अशोक 1997 में सिपाही के पद पर भर्ती हुए थे। कोतवाली की सोफा चौकी पर तैनात थे। मौत की सूचना पर स्वजन का रो रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया।  मृतक ने पत्नी, दो बेटे व एक बेटी को रोते बिलखते छोड़ा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.