कार व टेंपों की भिड़ंत, दो की मौत, आठ घायल aligarh news
हादसे थम नहीं पा रहे। तेज रफ्तार लोगों की जान ले रही है। गभाना में बड़ा हादसा हुआ। इसमें दो लोगों की मौत हो गई।
अलीगढ़ (जेएनएन)। गभाना क्षेत्र में बड़ा हादसा हुआ। हाईवे रिलायंस पेट्रोल पंप के पास एक कार व टेंपों में भिड़ंत हो गई। इससे दो लोगों की मौत हो गई। छह घायल हुए हैं। हादसा इतना भयंकर था कि वाहनों के टकराने की आवाज दूर तक सुनी गई। हाईवे पर भी जाम के हाला बन गए।
एेसे हुआ हादसा
इस रोड पर हादसे होते रहते हैं। इसका कारण तेज रफ्तार है। इस पर रोक लगाने के लिए प्रयास तो यातायात पुलिस ने किए पर लेकिन वो सार्थक नहीं रहे। रविवार शाम को करीब छह बजे करीब गभाना से सवारियां लेकर टेंपो अलीगढ़ जा रहा था। जैसे ही वह हाईवे रिलायंस पेट्रोल पंप के पास पहुंचा तभी पीछे से आ रही ईको कार ने टेंपो में टक्कर मार दी। चीख पुकार सुन आसपास के लोग आ गए। राहगीर रुक गए, जिन्होंने घायलों को अॉटो से निकाला और अस्पताल पहुंचवाया।
लगा जाम
हादसे के बाद हाईवे पर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई। पुलिस ने आरोपित कार चालक का पीछा करते हुए टोल प्लाजा के पास से कार समेत पकड़ लिया। इसके बाद वाहनों को एक ओर कर यातायाता सुचारू कराया।
ये हुए थे घायल
हादसे में टेंपो चालक बब्बू, पप्पू, रामबाबू निवासीगण कौरह रूस्तमपुर, भूरा, सतीश निवासी भकमपुर अलीगढ़, रघुवीर सिंह, गुड्डी देवी पत्नी रघुवीर सिंह, व उनका पांच वर्षीय बेटा दीपक, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। टोल प्लाजा की एंबुलेंस ने घायलों को भांकरी स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
दो की मौत
घायलों में गंभीर रामबाबू पुत्र हरपाल सिंह व रोहताश पुत्र किशनलाल की देर रात मौत हो गई। इसकी जानकारी होते ही कोहराम मच गया। बड़ी संख्या में गांव के लोग अस्पताल पहुंच गए। परिजन बिलख उठे।