Move to Jagran APP

सांसद के पत्तों से निकलेगा प्रत्याशी का नाम, मांगे दावेदारों के नाम Aligarh News

चुनावी शंखनाद के बाद इगलास सीट के लिए सरगर्मी बढ़ गई है। भाजपा ने संगठन से दावेदारों के नाम पहले ही ले लिए थे। अब सांसदों से नाम लिए गए हैं।

By Sandeep SaxenaEdited By: Published: Tue, 24 Sep 2019 09:13 AM (IST)Updated: Tue, 24 Sep 2019 09:13 AM (IST)
सांसद के पत्तों से निकलेगा प्रत्याशी का नाम, मांगे दावेदारों के नाम Aligarh News
सांसद के पत्तों से निकलेगा प्रत्याशी का नाम, मांगे दावेदारों के नाम Aligarh News

अलीगढ़ (जेएनएन)। चुनावी शंखनाद के बाद इगलास सीट के लिए सरगर्मी बढ़ गई है। भाजपा ने संगठन से दावेदारों के नाम पहले ही ले लिए थे। अब सांसदों से नाम लिए गए हैं। सोमवार सुबह तक प्रदेश कार्यालय लखनऊ में नाम पहुंच गए थे। वहां दावेदारों के नाम पर मंथन हो रहा है। प्रदेश अध्यक्ष से लेकर संगठन की कोर कमेटी प्रत्याशी का नाम फाइनल करने में जुटी है। इस समय पितृपक्ष चल रहा है, इसलिए नवरात्र के प्रथम दिन तक प्रत्याशी के नाम की घोषणा कर देगी। दावेदारों ने भी पूरी ताकत झोंक दी है।

loksabha election banner

यहां की दावेदारी

भाजपा में इगलास सीट पर टिकट के लिए वैसे तो 74 लोगों ने दावेदारी की है। इनमें आठ हाथरस से, दो बुलंदशहर से व बाकी अलीगढ़ से हैं। दावेदारों ने जिलाध्यक्ष गोपाल सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी, संगठन मंत्री भवानी सिंह व प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के यहां तक दावेदारी की है। संगठन की ओर से भेजे गए नामों पर पार्टी पहले ही मंथन कर चुकी है। शनिवार देरशाम को सांसदों से दो-दो नाम मांगे गए हैं। एटा सांसद राजवीर सिंह राजू भैया, अलीगढ़ सांसद सतीश गौतम व हाथरस सांसद राजवीर दिलेर से नाम लिए गए हैं। कुल छह नाम लखनऊ पहुंच गए। माना जा रहा है कि इन नामों पर मंथन करने के बाद पार्टी प्रत्याशी घोषित कर सकती है। 23 सितंबर से नामांकन शुरू हो रहे हैैं। 30 सितंबर को अंतिम तिथि है। 29 से नवरात्र शुरू हो रहे हैैं। हो सकता है कि पार्टी पितृपक्ष में नामों की घोषणा न करे।

तीन नामों पर है विशेष जोर

सूत्र बताते हैं कि पार्टी तीन नामों पर तेजी से मंथन कर रही है। इनमें से ही मुहर लग सकती है। चूंकि ये तीनों दावेदार पार्टी में सक्रिय हैं। छवि भी अच्छी है। भाजपा के जिलाध्यक्ष गोपाल सिंह का कहना है कि प्रदेश नेतृत्व नामों पर निर्णय लेगा। संगठन की ओर से चुनाव की पूरी तैयारी है। पार्टी जिसे मैदान में उतारेगी उसे हम दमदारी से चुनाव लड़ाएंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.