वकील बनकर जमा रहा था लोगों पर धौंस, सीएम से की शिकायत Aligarh news
अपनी बाइक पर वकील का होलोग्राम लगाकर कर रहा था ठकी। वकील होने पर शंका हुई तो की िशकायत।
अलीगढ़ [जेएनएन] | लॉक डाउन खत्म होते ही, आपराधिक मामले भी बढऩे लगे हैं। इनमें धौंस, धमकी, चेतावनी जैसी शिकायतें भी सामने आने लगी हैं। अलीगढ़ शहर में एक व्यक्ति वकील बनकर लोगों को ठग रहा है। साथ ही धौंस भी जमा रहा है। इसकी शिकायत उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ से की गई है। कारोबारी ने बताया कि शक होने पर उन्होंने ठगी करने वाले व्यक्ति के बारे में कई लोगों से पूछताछ भी की। इसके बाद कचहरी से जानकारी प्राप्त की तो ज्ञात हुआ कि इस शख्स का आपराधिक इतिहास है।
खुद को बताता है वकील
देहली गेट क्षेत्र के एक दवा कारोबारी ने एक फर्जी वकील और ऑल इंडिया बार एसोसिएशन के खिलाफ मुख्यमंत्री से शिकायत की है। कारोबारी का आरोप है कि यह शख्स खुद को वकील बताता है और लोगों से ठगी करता है। शहर में आये दिन लूट और ठगी की वारदात बढ़ती जा रही हैं। कारोबारी ने शख्स के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
बाइक पर लगा रहा होलोग्राम
मो. आबिद निवासी फफाला दवा का कारोबार करते हैं। उनका कहना है कि मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में यह स्पष्ट बताया गया है कि धोखाधड़ी करने वाला व्यक्ति खुद को वकील बताता है। शातिर अपराधी शख्स खुद को वकील बताकर लोगों के साथ फर्जीवाड़ा करता है। इस काम को अंजाम देने के लिए उसने अपनी बाइक पर वकील का होलोग्राम भी लगा रखा है, जिससे की लोगों को उसके वकील होने पर शंका ना हो। होलोग्राम देखकर लोग यह आसानी से मान लेते है कि वह एक वकील है। इतना ही नहीं लोगों की आंखों में धूल झोंकने के लिए उसने एक विजिङ्क्षटग कार्ड भी छपवा रखा है। शक होने पर जब कारोबारी ने कचहरी में पता किया, तो उन्हें मालूम हुआ कि इस नाम का कोई वकील कचहरी में कार्यरत नहीं है।