Move to Jagran APP

बसपा किसानों के साथ, कृषि कानून किसान विरोधी : मुनकाद अली Aligarh News

बसपा ने संसद के दोनों सदनों में कृषि विधेयकों का पुरजोर विरोध किया था। आज भी हम किसानों के साथ हैं। बनाए गए कृषि कानून किसान विरोधी हैं। हम किसानों के साथ हैं। उनके हर संघर्ष में उनका साथ दिया जा रह है।

By Sandeep kumar SaxenaEdited By: Published: Mon, 22 Feb 2021 08:35 AM (IST)Updated: Mon, 22 Feb 2021 08:35 AM (IST)
बसपा किसानों के साथ, कृषि कानून किसान विरोधी : मुनकाद अली Aligarh News
कृषि विधेयकों का पुरजोर विरोध किया था। आज भी हम किसानों के साथ हैं।

अलीगढ़, जेएनएन। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बाबू मुनकाद अली ने कहा कि बसपा ने संसद के दोनों सदनों में कृषि विधेयकों का पुरजोर विरोध किया था। आज भी हम किसानों के साथ हैं। बनाए गए कृषि कानून किसान विरोधी हैं। हम किसानों के साथ हैं। उनके हर संघर्ष में उनका साथ दिया जा रह है। पार्टी के कार्यकर्ता केंद्र सरकार की किसान व जन विरोधी नीतियों को अमजन तक पहुंचाएं।

loksabha election banner

बसपा  नेता ने लगाए अरोप

बसपा के कानपुर, आगरा व अलीगढ़ के मुख्य सेक्टर प्रभारी व पूर्व सांसद मुख्यअतिथि मुनकाद अली रविवार को खैर वाईपास स्थित जिला कैंप कार्यालय पर बसपा की मंडलीय बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने किसानों को बर्वाद करने वाला कृषि कानून पास किया है। दावा किया कि आदानी, अंबानी जैसे उद्योगपतियों को लाभ देने के लिए यह कानून जबरन पास किया गया है। किसानों का यह काला कानून बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आगरा,अलीगढ़ मंडल के मुख्य सेक्टर प्रभारी व विशिष्ट अतिथि सूरज सिंह कार्यकर्ताओं से मायावती शासन काल की उपलब्धियों को आमजन तक पहुंचाने का आव्हान किया। अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष अलीगढ़ रतन दीप सिंह ने पार्टी संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। इस मौके पर अलीगढ़ मंडल के बैठक में हरदुआगंज नगर पंचायत के अध्यक्ष तिलकराज यादव, मुख्य सेक्टर प्रभारी अरविंद आदित्य,अशोक सिंह,महेश बाबू कुशवाह,रणवीर कश्यप, महेश चौधरी,विजेंद्र सिंह विक्रम,गजराज विमल, सुरेश गौतम,जसवंत सांवरिया, हाथरस जिलाध्यक्ष बनी सिंह जाटव,कासगंज जिलाध्यक्ष प्रेमपाल सिंह,एटा जिलाध्यक्ष बलबीर भास्कर, अर्जुन स्वामी, डा. पहल सिंह, छत्रपाल सिंह, गोपी बोद्ध, डा. जितेंद्र,विनोद गौतम, जवेदुल हसन, अशोक कश्यप आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.