बसपा नेता बोले, कार्यकर्ता गंभीरता से लें पंचायत चुनाव
बसपा जिलाध्यक्ष रतन दीप सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता पंचायत चुनाव को गंभीरता से लें। जिनके वोट नहीं बने हैं ऐसे लोग सबसे पहले अपना वोट बनावा लें। ताकि उन्हें मतदान का अधिकार मिल सके। यही सबसेे पहली जीत होगी। कार्यकर्ताओं को ऐसे लोगों की मदद भी करनी चाहिए।
अलीगढ़, जेएनएन। बसपा जिलाध्यक्ष रतन दीप सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता पंचायत चुनाव को गंभीरता से लें। जिनके वोट नहीं बने हैं ऐसे लोग सबसे पहले अपना वोट बनावा लें। ताकि उन्हें मतदान का अधिकार मिल सके। यही सबसेे पहली जीत होगी। कार्यकर्ताओं को ऐसे लोगों की मदद भी करनी चाहिए।
काशीराम के सपने को करेंगे पूरा
इगलास विधानसभा के गांव गिंदोली में करथला में सेक्टर कमेटी के गठन के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने वोट की ताकत का भी एहसास कराया। मंडल के मुख्य सेक्टर प्रभारी बिजेंद्र सिंह ने पार्टी सुप्रीमो मायावती के मिशन से अवगत कराया। अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए तैयारी शुरू करने का आव्हान किया। कहा, बसपा संस्थापक स्व. काशीराम मायावती को प्रधानमंत्री के रुप में देखना चाहते थे। उनके इस अधूरे मिशन को पूरा करने के लिए हमें पहले बहनजी को सीएम बनवाना होगा। इनके इस पद पर आसीन होने के बाद दिल्ली के रास्ते खुद खुल जाएंगे। पूर्व मंडल जॉन इंचार्ज अर्जुन स्वामी ने कहा कि बसपा ही इस समय देश में युवाओं को बढ़ाने का काम कर रही है।
संगठन को मजबूत करने को ली शपथ
संगठन में बड़े बड़े पदों पर युवा वर्ग ही प्रतिनिधित्व कर रहा है। सेक्टर अध्यक्ष जगन्नाथ प्रसाद ने अपनी टीम के साथ पार्टी संगठन को मजबूत करने की शपथ ली।बैठक की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष निरोत्तम सिंह ने की। ज्ञान प्रकाश पूर्व पार्षद हरेंद्र कुमार, श्योदान सिंह, जगन्नाथ प्रसाद सैक्टर अध्यक्ष , वीरेंद्र सिंह , राजबहादुर बघेल , अरविंद कुमार , कलीचरन आदि मौजूद थे।