Move to Jagran APP

टूटा दस साल का रिकॉर्ड, जून से सितंबर तक महज 238 मिमी बारिश Aligarh news

चारों महीनों की सामान्य से भी कम 328 मिमी बारिश हुई है। किसानों के चेहरों पर चिंता की लकीरें झलक रही हैं। जून से सितंबर तक का समय किसानों के लिए मुफीद माना जाता है। इसी समय किसान फसलों की बोआई करते हैं।

By Parul RawatEdited By: Published: Mon, 21 Sep 2020 05:12 PM (IST)Updated: Mon, 21 Sep 2020 05:12 PM (IST)
टूटा दस साल का रिकॉर्ड, जून से सितंबर तक महज 238 मिमी बारिश  Aligarh news
पिछले दो साल से बारिश के आंकड़ों में गिरावट आई है।

अलीगढ़ [सुरजीत पुंढीर]। मानसून ने भले ही अभी विदाई नहीं ली हो, लेकिन इस बार दस साल पुराने रिकॉर्ड टूट गए हैं। जून से सितंबर तक चार महीने में महज 238 मिलीमीटर ही पानी बरसा है। अगस्त में सबसे अधिक 145 मिमी, जबकि सितंबर में सबसे कम 10 मिमी बरसात हुई है। इन चारों महीनों की सामान्य से भी कम 328 मिमी बारिश हुई है। किसानों के चेहरों पर चिंता की लकीरें झलक रही हैं। जून से सितंबर तक का समय किसानों के लिए मुफीद माना जाता है। इसी समय किसान फसलों की बोआई करते हैं। किसानों का मानना है कि अगर इन चार महीनों में बारिश अच्छी होती है तो पूरे साल फसल लहराती हैं। इनमें जुलाई व अगस्त तो बारिश के महीनों के नाम से ही जाने जाते हैंं, लेकिन इस साल यही चार महीने किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें उभार गए हैं।

loksabha election banner

2011 में सबसे अधिक

सरकारी रिकॉर्ड के अनुसार जून, जुलाई, अगस्त व सितंबर के चार महीनों में 2011 में जिले में सबसे अधिक 585 मिमी औसतन बरसात हुई थी। इसके बाद 2012 में 462, 2013  मेें  496 व 2014 में 326 मिलीमीटर पानी पड़ा। 2015 में 392, 2016 में 489, 2017 में 447, 2018 में 519 मिलीमीटर औसतन बारिश हुई। पिछले दो साल से बारिश के  आंकड़ों  में गिरावट आई है। 2019 में 318 व इस साल 238 मिलीमीटर बरसात हुई है।

अगस्त ने बचाई है लाज

इस साल महज 238 मिलीमीटर बारिश ही हुई है। इसमें अगस्त ने ही किसानों की लाज बचाई है, जिसमें कुल 145 मिमी बरसात हुई। जुलाई में 76.54 मिमी, जून में 13.6 व सितंबर में अब तक 4.00 मिमी ही पानी  पड़ा  है।

यह है सामान्य बारिश

चार महीने में सामान्य बारिश का  आंकड़ा  565 मिलीमीटर होना चाहिए। इसमें जून में 65, जुलाई में 190, अगस्त में 193 व सितंबर में 118 मिलीमीटर होनी चाहिए।

10 साल की बारिश का ग्राफ

माह, 2011,2012,2013,2014,2015, 2016,2017,2018,2019,2020

जून, 99.44, 08.00, 73.02, 26.00,32.09, 44.02, 159.00, 15.60, 4.60, 13.60

जुलाई,261.00,128.00,73.02,179.00,115.76,290.00,55.4,329.49,86.20,76.54

अगस्त, 180.98,255.62,235.00,33.00,149.00,124.02,76.04,96.00,144.98,145.00

सितंबर, 45.80, 71.16,55.84,33.00,95.00,31.08,156.00,79.86,82.40,4.00

(आंकड़े  मिलीमीटर में)

विधान जायसवाल, एडीएम वित्त का कहना है कि सूखे को लेकर शासन से कोई दिशा निर्देश नहीं मिले हैं। जितनी बारिश होती है, उसका पूरा रिकॉर्ड शासन को भेजा जाता है। रामप्रताप, किसान  पनैठी  का कहना है कि इस बार बारिश बहुत कम हुई है। बोरिंग के माध्यम से धान की फसल में पानी लगाया है। काफी लागत आई है। किसान बर्बादी की कगार पर हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.