Move to Jagran APP

अलीगढ़ के वृंदावन धाम में बसती ब्रज संस्कृति, हर सुख-दुख के साथी ब्रजवासी Aligarh news

रामघाट रोड स्थित महावीर पार्क स्थित वृंदावन धाम में ब्रज संस्कृति बरसती है। यहां के लोगों के रग-रग में कान्हा के प्रति आस्था है।

By Sandeep SaxenaEdited By: Published: Mon, 16 Dec 2019 10:13 AM (IST)Updated: Tue, 17 Dec 2019 09:24 AM (IST)
अलीगढ़ के वृंदावन धाम में बसती ब्रज संस्कृति, हर सुख-दुख के साथी ब्रजवासी  Aligarh news
अलीगढ़ के वृंदावन धाम में बसती ब्रज संस्कृति, हर सुख-दुख के साथी ब्रजवासी Aligarh news

अलीगढ़ [जेएनएन] रामघाट रोड स्थित महावीर पार्क स्थित वृंदावन धाम में ब्रज संस्कृति बरसती है। यहां के लोगों के रग-रग में कान्हा के प्रति आस्था है। भूतल पर लगी कान्हा की तस्वीर पर सुबह आरती होती है। आमने सामने दोनों फेस पर बहुमंजिला इमारत हैं। यहां संगीत प्रेमी रहते हैं। हर रविवार को रियाज होता है। तीज-त्योहार साथ साथ मनाते हैं। सुख-दुख में एक-दूसरे के साथी होते हैं। सुबह की शुरुआत योग के साथ होती है...

prime article banner

अपार्टमेंट में रहते हैैं 16 परिवार

वृंदावन धाम हाउसिंग सोसाइटी सभी 16 परिवारों को साथ लेकर तीज त्योहार पर विशेष आयोजन करती है। नवरात्र में दुर्गा पूजा होती है। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर विशेष आयोजन होता है। करवा चौथ पर्व महिलाएं साथ साथ मनाती हैं। 

बदला एके अपार्टमेंट का नाम 

रसिक इन्फ्राकंस्ट्रक्शन के निदेशक राजेश मित्तल, बांके बिहारी बंसल व धर्मेंद्र पाल सिंह ऊर्फ बंटू सिंह ने 2012 में यहां फेस वन का निर्माण किया। इस बहुमंजिला इमारत का नाम एके अपार्टमेंट रखा गया। निर्माण के समय ही बुकिंग शुरू हुई। प्राइम लोकेशन होने के चलते सभी 16 फ्लैट बिक गए। पहला पजेशन लेने वाले संदीप गांधी ने रीयल एस्टेट कारोबारियों व फ्लैट लेने लोगों से सहमति कर अपार्टमेंट का नाम वृंदावन धाम नाम रखा। दूसरे 

निगम परिवार पर सबको नाज 

अपार्टमेंट में सिविल अधिवक्ता विनोद चंद्र निगम का परिवार भी रहता है। कानपुर के मूल निवासी निगम के पिता हाथरस में अधिशाषी अभियंता थे। पिता की सेवानिवृत्ति के बाद यहीं बस गए। इनके बेटा वरुण निगम व पुत्रवधु सलौनी निगम अमेरिका के कैलीफोर्निया में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। इस परिवार पर अपार्टमेंट के लोग 

अपार्टमेंट की लता व  सानू 

यहां संगीत प्रेमी भी रहते हैं। मुंबई की मूल निवासी गीता निगम को बचपन से गानों का शौक है। जब वे शादी कर यहां आईं तो पति विनोद चंद्र निगम ने  रियाज के लिए प्रेरित किया। राजेंद्र सिंह इंटरनेशनल इंटर कॉलेज की सेवानिवृत्त प्रधानाचार्या गीता अपार्टमेंट में रियाज करती हैं तो लोग सुनने के लिए पहुंच जाते हैं। लता मंगेशकर के गाए गीतों को भरतरत्न आवाज देती हैं। तभी तो पड़ोसियों ने जूनियर लता की उपाधि दी है। इन्हीं की तरह हैं मुकेश अरोरा। वे पुराने गानों के शौकीन हैं। इनकी आवाज का जादू भी अपार्टमेंटवासियों के सिर चढ़कर बोलता है। इन्हें लोग कुमार सानू कहते हैं। संदीप गांधी ने तो अपने घर को ही मिनी स्टूडियों बना रखा है। गाने रिकॉर्ड करने की व्यवस्था के साथ यहां साउंड सिस्टम भी है। शाम को शुरू होने वाली गीतों की महफिल देर रात तक चलती है। 

कृति को डॉक्टर दीदी की उपाधि 

एस्टेट नेशनल होम्योपैथिक एंड मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. कृति वाष्र्णेय को डॉक्टर दीदी की उपाधि दे रखी है। डॉ. कृति चिकित्सीय सेवा के लिए सदैव तैयार रहती हैं। परिवार की तरह लोगों की चिकित्सीय सेवा देती हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.