Move to Jagran APP

दो सहेलियों के साथ दुष्कर्म में दोनों आरोपित गिरफ्तार Hathras news

हाथरस जंक्शन क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार की देर रात को दो नाबालिग सहेलियों के साथ गांव के ही दो युवकों ने दुष्कर्म किया। रातभर दोनों सहेली गायब रहीं स्वजन तलाशते रहे। शुक्रवार सुबह आठ बजे घर पहुंचने पर दोनों ने आपबीती बताई।

By Anil KushwahaEdited By: Published: Sat, 21 Nov 2020 11:55 AM (IST)Updated: Sat, 21 Nov 2020 11:55 AM (IST)
दो सहेलियों के साथ दुष्कर्म में दोनों आरोपित गिरफ्तार Hathras news
आरोपितों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।

हाथरस, जेएनएन : हाथरस जंक्शन क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार की देर रात को दो नाबालिग सहेलियों के साथ गांव के ही दो युवकों ने दुष्कर्म किया। रातभर दोनों सहेली गायब रहीं, स्वजन तलाशते रहे। शुक्रवार सुबह आठ बजे घर पहुंचने पर दोनों ने आपबीती बताई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।

loksabha election banner

फोन पर पिता ने पुलिस को दी सूचना

गुरुवार रात साढ़े 12 बजे गांव के अनुसूचित जाति के एक व्यक्ति ने पुलिस को फोन करके सूचना दी। बताया कि उसकी नाबालिग बेटी पड़ोस में रहने वाली सहेली के साथ शाम छह बजे से गायब है। पुलिस के साथ स्वजन रातभर दोनों किशोरियों को तलाशते रहे। शुक्रवार सुबह दोनों सहेली घर वापस आईं। एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि स्वजन ने पहले किशोरियों के सकुशल लौटने की फोन पर सूचना दी। इसके कुछ घंटे के बाद कोतवाली में आकर गांव के ही दो युवकों के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पूछताछ में दोनों किशोरियों ने बताया कि रात को धर्मेंद्र ने फोन करके उसे हनुमान मंदिर के पास बुलाया था। वह सहेली के साथ वहां गई तो धर्मेंद्र के साथ उसका दोस्त अर्जुन भी मौजूद था। दोनों ने पास के प्लॉट मेें ले जाकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। 

दोनों में पहले से थी बातचीत

एसपी विनीत जायसवाल के अनुसार लड़की की धर्मेंद्र से पहले से ही बातचीत होती थी। सीडीआर में दोनों ओर से कई बार कॉल करने की बात सामने आई है। लड़की ने भी बताया कि धर्मेंद्र ने उसे फोन कर बुलाया था, तब वह सहेली के साथ गई थी। किशोरी फोन लेकर गई थी। रात भर फोन ऑन भी रहा है। इसकी लोकेशन भी मंदिर के पास ही मिली है। तहरीर के आधार पर दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज लिया गया है।  सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। पीडि़ताओं का डॉक्टरी परीक्षण कराया गया है। दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। 

सीसीटीवी फुटेज होने की चर्चा

लोगों की मानें तो इस पूरी वारदात का एक-एक पल गांव में लगे किसी के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। कौन कितने बजे निकला है। सीसीटीवी में सारा रिकार्ड है। बताया जाता है कि पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में कर लिया है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.