Janmashtami 2020: जन्मेंगे कन्हा, मनेगी खुशियां...गूंजेगी बधाई Aligarh News
मंगलवार व बुधवार को भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव घर-घर मनाया जाएगा। घर में झांकियां सजेंगी कान्हा के जन्मदिन की खुशी पर मंगलगीत गाए जाएंगे
By Sandeep SaxenaEdited By: Published: Tue, 11 Aug 2020 05:34 PM (IST)Updated: Tue, 11 Aug 2020 07:45 PM (IST)
अलीगढ़ [जेएनएन]: मंगलवार व बुधवार को भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव घर-घर मनाया जाएगा। घर में झांकियां सजेंगी, कान्हा के जन्मदिन की खुशी पर मंगलगीत गाए जाएंगे, प्रसाद बांटा जाएगा। कोरोना संकट के चलते मंदिरों में श्रद्धालुओं का प्रवेश नहीं होगा। हालांकि, घर में जन्मोत्सव मनाने के लिए श्रद्धालुओं ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। ब्रज के रंग की छाप अपने यहां भी खूब रहती है। इसलिए मथुरा और वृंदावन की तरह ही यहां भी सारे उत्सव धूमधाम से मनाए जाते हैं। भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव पर तो ऐसा लगता है कि मथुरा यहीं आकर बस गया हो। मगर, वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के चलते इस साल सारे तीज-त्योहार औपचारिकता मात्र ही रह गए हैं।
मंदिरों में श्रद्धालुओं का प्रवेश रहेगा प्रतिबंधित
श्री वाष्र्णेय मंदिर मंदिर के महंत मनोज मिश्रा का कहना है कि कोई भी संकट आ जाए, मगर भगवान को भोग और पूजन नहीं बंद होता। भले ही श्रद्धालु मंदिर नहीं आ रहे हों, मगर प्रभु के सारे कार्य हो रहे हैं। इसी प्रकार से इस बार जन्माष्टमी पर भी होगा। मंदिर का भव्य श्रृंगार होगा। कन्हैया का पालना सजाया जाएगा। 12 अगस्त को सुबह से ही कार्यक्रम शुरू हो जाएंगे। वहीं, खेरेश्वरधाम मंदिर में जन्माष्टमी पर भव्य श्रंगार किया जाएगा। भजन-कीर्तन होगा। रात 12 बजे प्रभु का उत्सव मनाया जाएगा। मंदिर समिति के अध्यक्ष सत्यपाल ङ्क्षसह ने बताया कि श्रद्धालुओं के लिए प्रवेश नहीं रहेगा। सेंटर प्वाइंट स्थित टीकाराम मंदिर में कान्हा को पालना पर झुलाया जाएगा। पुजारी राजू पंडित ने बताया कि भजन-कीर्तन होंगे, प्रभु का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। मंदिरों में श्रद्धालुओं पर प्रतिबंध रहेगा। जयगंज स्थित मंगलेश्वर महादेव मंदिर में प्रभु को छप्पन भोग लगाया जाता है। मंदिर कमेटी के अंकित वाष्र्णेय ने बताया कि बड़े आयोजन नहीं होंगे।
मेले रूठे, उत्सव छूटे
कोरोना वायरस ने तो मेले और उत्सव सब बंद करा दिए। तीज-त्योहार और उत्सव वाले देश में हर किसी पर पाबंदी लगी हुई है। वर्षों से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मनोरंजन सदन और पुलिस लाइन में लग रहे मेले इस बार नहीं लगेंगे। पुलिस लाइन में सिर्फ भगवान की झांकी सजाई जाएगी और रात में जन्मदिन मनाया जाएगा।
सुस्त पड़े बाजार, सोमवार को होगी खरीदारी
जन्माष्टमी पर जहां बाजारों में भीड़-भाड़ रहती थी, जमकर खरीदारी होती थी, मगर इस बार बाजार सुस्त हैं। लॉकडाउन के चलते रविवार को भी बाजार बंद रहेंगे। सोमवार को बाजार में खरीदारी के लिए श्रद्धालु निकलेंगे
जन्माष्टमी पर बन रहा वृद्धि योग, जातकों को मिलेगा लाभजन्माष्टमी पर इस बार वृद्धि योग बन रहा है। प्रमुख रूप से पांच राशियों वालों को इसका लाभ मिलेगा। जन्माष्टमी का पर्व इस बार भी दो दिन पड़ रहा है। 11 और 12 अगस्त को जन्माष्टमी मनाई जाएगी । अवस्थी ज्योषित संस्थान के प्रमुख आदित्य नारायण अवस्थी ने बताया कि जन्माष्टमी का पर्व 11 अगस्त को सुबह 09.07 से शुरू होकर अगले दिन सुबह 11.17 तक रहेगी। सुबह 8.37 मिनट पर वृद्धि योग बन रहा है, जो मेष, कर्क, ङ्क्षसह, धनु और मीन राशि वालों के लिए यह योग ज्यादा लाभकारी रहेगा। हालांकि, ज्यादातर श्रद्धालु 12 अगस्त को ही जन्माष्टमी का पर्व मनाएंगे। कन्हैया के जन्मदिन की तैयारियां जोरों पर शुरू हो गईं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें