धूमधाम से मनाई सुभाष चंद्र बोस की जयंती
अलीगढ़ : गभाना कस्बे के सरस्वती ज्ञान मंदिर में मंगलवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती धूमधा
अलीगढ़ : गभाना कस्बे के सरस्वती ज्ञान मंदिर में मंगलवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। प्रधानाचार्य शिवकांत रावत ने कहा कि नेताजी देश के स्वतंत्रता संग्राम के महानायक थे। छात्र-छात्राओं ने नेताजी के आदर्शो पर चलने का संकल्प लिया। इस मौके पर राजीव शर्मा, हरपाल सिंह, जितेंद्र सिंह, गजेंद्र सिंह राघव, करन माहौर, अजय सिंह, रजनी शर्मा, उर्मिला सिंह, रूवी सिंह, दिव्या शर्मा, देवेंद्र सिंह, डौलेश लवानिया मौजूद रहे।
जवां : ऑल इंडिया फारवर्ड ब्लाक व भाजपा महिला मार्चा ने सुभाष चंद्र बोस का जन्मदिन कासिमपुर पावर हाउस में धूमधाम से मनाया। रामलीला मैदान में बोस की प्रतिमा पर माल्यार्वण किया। कार्यक्रम में भाजपा नेत्री सुनीता गोस्वामी, संगीता गुप्ता, उर्मिला चौहान, प्रेमपाल सिंह, संजय शर्मा, देवेंद्र दिवाकर, राजू सागर, बजमोहन, मोनू यादव, सतेंद्र कुमार, धमेंद्र, विमला पांडेय आदि थे।
जट्टारी : जमुना खंड इंटर कालेज में बोस का जन्मदिन भाजपा महामंत्री चौ. कर्मवीर सिह अत्री के नेतृत्व में मनाया गया। इस अवसर पर अमित चीकू धर्मेंद्र आलोक अजय पंकज आदि मौजूद थे।
अतरौली : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के तत्वावधान में मंगलवार को नेताजी सुभाषचंद्र की जयंती पर वाहन रैली निकाली, जिसे हरी झंडी दिखाकर चेयरमैन पवन वर्मा ने रवाना किया। इस मौके पर अध्यक्ष प्रेम लोधी, रैली संयोजक नानक राजपूत, मनोज कुमार राजपूत, प्रवीण लोधी, पुष्पेंद्र बघेल, अंकित शर्मा, चितरंजन सिंह उर्फ चिंटू चौधरी, सुभाष वर्मा, अब्दुल राजिक, दिनेश जौहरी आदि मौजूद रहे। युवा पहल के अध्यक्ष हिमांशु मित्तल गुप्ता ने बोस के चित्र पर माल्यार्पण किया।
विजयगढ़ : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने बोस की जयंती पर श्री ज्वालाप्रसाद इंटर कॉलेज में प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। नगर आंदोलन प्रमुख अंकित गुप्ता, प्रधानाचार्य वीरेंद्र कुमार सिंह, नगर सहमंत्री देवेश कुमार, भोले ठाकुर, भरत पाराशर मौजूद रहे।
जलाली : कस्बे में मंगलवार को सुभाष पार्क में बोस जयंती मनाई गई।
इस मौके पर मोरध्वज वाष्र्णेय, विमल कुमार, सुभाष चंद्र, राकेश कुमार, विनोद कुमार, विजय आनंद प्रताप, भजनलाल मौजूद थे।
गौंडा : क्षेत्र के गाव तलेसरा में समाजसेवी पुष्पेंद्र चौधरी द्वारा बोस की के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। इस मौके पर मंगला चौधरी, गीतम सिंह, लोकेश चौधरी, किशन स्वरूप, गौतम, हरेंद्र सिंह, गौरव सिंह, संजय शर्मा, राजेंद्र सिंह, पप्पू सिंह आदि लोग थे।
गौंडा : शिव नाहर सिंह इंटर कॉलेज पचावरी में सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर हुए समारोह की अध्यक्षता प्रधानाचार्य रनवीर सिंह, संचालन मास्टर ऋषि कुमार ने किया। यादराम शर्मा ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला। खेलकूद में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पर आने वाले बच्चों को प्रधानाचार्य रनवीर सिंह ने पुरुस्कार दिया।