Move to Jagran APP

पीएम राहत कोष में सहयोग करेंगे भाजपा कार्यकर्ता, यह है रणनीति Hathras news

कोरोना के कारण लॉक डाउन के बीच भाजपा हाइकमान ने कार्यकार्ताओं को लोगों की मदद के लिए निर्देश जारी किए हैं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इस संबंध में पत्रक जारी किया है

By Sandeep SaxenaEdited By: Published: Fri, 03 Apr 2020 09:05 AM (IST)Updated: Fri, 03 Apr 2020 04:59 PM (IST)
पीएम राहत कोष में सहयोग करेंगे भाजपा कार्यकर्ता, यह है रणनीति Hathras news
पीएम राहत कोष में सहयोग करेंगे भाजपा कार्यकर्ता, यह है रणनीति Hathras news

हाथरस [जेएनएन]। कोरोना के कारण लॉक डाउन के बीच भाजपा हाइकमान ने कार्यकार्ताओं को लोगों की मदद के लिए निर्देश जारी किए हैं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इस संबंध में पत्रक जारी किया है।

loksabha election banner

यह है रणनीति

राष्ट्रीय अध्यक्ष के अनुसार हरेक कार्यकर्ता प्रधानमंत्री राहत कोष में कम से कम 100 रुपये जमा कराएगा। इसमें बूथ अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष और उनकी टीम के सदस्य शामिल रहेंगे। हाथरस में कुल बूथों की संख्या 1311 है। ऐसे में यहां राहत कोष में 15 लाख से अधिक धनराशि जमा कराई जाएगी। इसके साथ ही हरेक कार्यकर्ता को अपने-अपने बूथ क्षेत्र के कम से कम पांच लोगों को भोजन कराने के निर्देश दिए गए हैं। हरेक कार्यकर्ता को अपने ही बूथ में जरूरतमंदों को भोजन कराना है ताकि शारीरिक दूरी कायम रहे। भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य ने बताया कि  राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश के बाद कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री राहत कोष में धनराशि जमा करना शुरू कर दिया है। वह सीधे नेट बैंङ्क्षकग और अन्य माध्यमों से धनराशि भेज रहे हैं। कार्यकर्ता जरूरत मंदों भोजन भी करा रहे हैं।

ट्वीट के बाद पुलिस ने महिला तक पहुंचाई दवाई

हाथरस में लॉकडाउन के कारण लोगों को जरूरी चीजे देरी से मिल पा रही हैं। गुरुवार को हाथरस जंक्शन के शाह गली निवासी एक महिला का दवाई की बहुत आवश्यकता थी। महिला के परिजनों ने ट््वीट के माध्यम से यूपी 112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही पीआरवी 3928 मौके पर पहुंच गई। पुलिस र्किमयों द्वारा आठ किलोमीटर का सफर तय करने के बाद महिला को दवाई लाकर दी। 

अच्छा कार्य करने पर पुलिस का पुष्प वर्षा कर स्वागत

सादाबाद। लॉक डाउन के दौरान जनता तथा व्यापारी वर्ग के साथ पुलिस द्वारा अच्छा कार्य करने पर गश्त के दौरान गुरुवार की शाम को जवाहर बाजार में व्यापारियों द्वारा पुलिस का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। यह स्वागत कई स्थानों पर हुआ।

व्यापारी नेता पंकज गर्ग ने बताया है कि लॉक डाउन के दौरान पुलिस सराहनीय कार्य कर रही है। पुलिस के दोस्ताना रवैया को ध्यान में रखते हुए युवा व्यापारी वर्ग द्वारा उनका स्वागत करने का निर्णय लिया गया। जिसके तहत जवाहर बाजार में राम मंदिर गली पर गश्त पर निकली पुलिस का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। स्वागत करने वालों में अमित वर्मा, रूप मनोहर अग्रवाल, लोकनाथ गर्ग, सुधीर गर्ग, -

पंकज गर्ग, सीताराम अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल, गौरव गॉड आदि थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.