Move to Jagran APP

मजबूत रणनीति के साथ पंचायत चुनाव में उतरेगी भाजपा, इनको मिली जिम्‍मेदारी Aligarh News

भूमि विकास बैंक के चुनाव के बाद अब भाजपा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मजबूत रणनीति के साथ मैदान में उतर रही है। कभी पंचायत चुनाव में पार्टी को अध्यक्ष पद का प्रत्याशी उतारने के लिए सौ बार सोचना पड़ता था।

By Sandeep SaxenaEdited By: Published: Wed, 28 Oct 2020 07:13 AM (IST)Updated: Tue, 03 Nov 2020 06:13 AM (IST)
मजबूत रणनीति के साथ पंचायत चुनाव में उतरेगी भाजपा, इनको मिली जिम्‍मेदारी  Aligarh News
नए साल में पंचायत चुनाव होने हैं। भाजपा तीन महीने पहले से ही तैयारियों में जुटी है।

अलीगढ़, जेएनएन। भूमि विकास बैंक के चुनाव के बाद अब भाजपा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मजबूत रणनीति के साथ मैदान में उतर रही है। कभी पंचायत चुनाव में पार्टी को अध्यक्ष पद का प्रत्याशी उतारने के लिए सौ बार सोचना पड़ता था। वर्तमान में स्थिति ये है कि पार्टी प्रधान के चुनाव में भी उतरेगी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर पार्टी ने ऐसे व्यूह की रचना की है, जिसे भेदना विपक्षियों के लिए कठिन होगा।

loksabha election banner

 भाजपा तीन महीने पहले से ही तैयारियों में जुटी

नए साल में पंचायत चुनाव होने हैं। भाजपा तीन महीने पहले से ही तैयारियों में जुटी है। कोरोना काल में पार्टी ने ऑनलाइन कार्यक्रम के माध्यम से पंचायत चुनाव की जमीन टटोल चुकी है। अब प्रधान, बीडीसी सदस्य, ब्लॉक प्रमुूख, जिला पंचायत सदस्य व जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव को लेकर संपर्क की तैयारी है। बिहार विधानसभा चुनाव के बाद प्रदेश में पंचायत चुनाव का बिगुल फूंकेगी। भाजपा ने पंचायत चुनाव का जिला संयोजक नत्थी सिंह को बनाया है। उनके साथ दो सह संयोजक भी हैं। जिले में 52 जिला पंचायत क्षेत्रों के संयोजक नियुक्त किए गए हैं। प्रत्येक संयोजक एक-एक सदस्य क्षेत्र पर निगरानी रख रहा है। अभी से संपर्क भी शुरू कर दिया गया है। ब्लॉक प्रमुख के चुनाव के लिए पार्टी ने 12 ब्लॉकों में 12 संयोजक नियुक्त किए हैं।

सेक्टर और बूथ तक तैयारी

भाजपा ने संयोजक की नियुक्ति के साथ ही सेक्टर व बूथ तक की तैयारी की है। सेक्टर संयोजक क्षेत्र के ही वरिष्ठ पदाधिकारी को बनाया गया है, सेक्टर प्रभारी की जिम्मेदारी जिला स्तर के पदाधिकारी को दी गई है, जिससे वे नीचे की टीम को प्रेरित करते रहें।

प्रशिक्षण वर्ग में भी मूलमंत्र

पार्टी का इस समय मंडल स्तर पर प्रशिक्षण वर्ग भी चल रहा है। जिले में 27 मंडलों मे यह दो दिनी कार्यक्रम है। प्रशिक्षण वर्ग में संगठन की रीति-नीति के बारे में बताया जाता है, मगर इस समय पंचायत चुनाव की जीत के लिए भी मूलमंत्र दिए जा रहे हैं।

पंचायत चुनाव को देखते हुए संगठन ने संयोजकों की नियुक्ति कर दी है। जिला स्तर के संयोजकों की नियुक्ति ऊपर के पदाधिकारियों ने की है। वह संपर्क अभियान में जुट गए हैं। मजबूती से चुनाव लड़ेंगे।

ऋषिपाल सिंह, जिलाध्यक्ष

पार्टी दमदारी से चुनाव लड़ेगी। सभी को जिम्मेदारियां दे दी गई हैं। इस समय संपर्क अभियान चल रहा है। संगठन ने अनुभवी कार्यकर्ताओं को संयोजक की कमान सौंपी गई है, जिससे चुनाव जीता जा सके।

शिवनारायण शर्मा, जिला महामंत्री


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.