Move to Jagran APP

भाजपाइयों ने हाथरस में सफाई अभियान चलाकर लिया स्वच्छता का संकल्प

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर स्वच्छता अभियान शुरू हो गया है। यह अभियान 12 दिसंबर तक चलाया जाएगा। जिले के प्रत्येक मंडल में प्रतिदिन प्रातः स्वच्छता अभियान चलाने के निर्देश पर सिटी स्टेशन पर भाजपा शहर अध्यक्ष शरद माहेश्वरी के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाया गया।

By Anil KushwahaEdited By: Published: Wed, 08 Dec 2021 04:08 PM (IST)Updated: Wed, 08 Dec 2021 04:51 PM (IST)
भाजपाइयों ने हाथरस में सफाई अभियान चलाकर लिया स्वच्छता का संकल्प
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर स्वच्छता अभियान शुरू हो गया है।

हाथरस, जागरण संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर स्वच्छता अभियान शुरू हो गया है। यह अभियान 12 दिसंबर तक चलाया जाएगा। जिले के प्रत्येक मंडल में प्रतिदिन प्रातः स्वच्छता अभियान चलाने के निर्देश पर सिटी स्टेशन पर भाजपा शहर अध्यक्ष शरद माहेश्वरी के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाया गया।

prime article banner

हाथरस सिटी स्‍टेशन पर चला सफाई अभियान

भाजपा शहर अध्यक्ष शरद माहेश्वरी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत के सपने को पूरा हम सब भारत वासियों को मिलकर पूर्ण करना है और संकल्प लेना है कि हम अपने अपने मोहल्लों की स्वयं सफाई कर लोगों को एक उदाहरण देंगे। इसी श्रंखला में अपने हाथरस शहर को स्वच्छ बनाने के लिए सिटी स्टेशन पर भाजपाइयों ने एकत्रित होकर स्वच्छता अभियान चलाया। अभियान में स्वच्छता अभियान संयोजक व महामंत्री कृष्ण मुरारी वार्ष्णेय, भाजपा जिला मंत्री संध्या आर्य, नगर मंत्री हरीश सेंगर, अर्जुन वाल्मीकि, मीडिया प्रभारी भूपेंद्र कौशिक, प्रदीप सिंह, महिला मोर्चा अध्यक्ष सोनिया नारंग,अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष अमन पाराशर, राघवेंद्र शर्मा,सोनू भारती, जितेंद्र भारती आदि तमाम भाजपा कार्यकर्ता स्वच्छता अभियान में उपस्थित थे।

सैकड़ों युवाओं ने भाजपा की सदस्यता ली

जवां। तेजपुर में भाजपा द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान के तहत सैकड़ों युवाओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर उपस्थित बरौली विधानसभा प्रभारी ठाकुर अश्वनी कुमार सिंह ने युवाओं को बताया कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जिसने देश में हर क्षेत्र में विकास का कीर्तिमान स्थापित किया है। रक्षा के क्षेत्र में देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे विश्व में अपना परचम लहराया है। कार्यक्रम की जिला संयोजिका सुनीता गोस्वामी ने कहा कि भाजपा ने देश के सैनिकों को जो सम्मान दिया है आज तक किसी पार्टी ने नहीं दिया। महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में पार्टी ने महिलाओं को स्वावलंबी बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है। इस अवसर पर उपस्थित अन्य प्रमुख लोगों में जिला पालक संघी योगेंद्र आर्य, जिला विस्तारक सुखपाल जी, जिला मंत्री ठाकुर सुरेश सिंह, उर्मिला चौहान व राजवीर सिंह सहित अन्य कई कार्यकर्ता मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.