लव जिहाद का मतलब समझाए भाजपा : बंसल Aligarh news
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी विवेक बंसल ने एक ब्यान जारी करके कहा है कि भाजपा द्वारा इन दिनों समाज में धार्मिक भावनाओं को उभारने और सामाजिक व्यमनिस्ता बढ़ाने के उद्देश से नया शब्द लव जिहाद का प्रचलन जोर शोर से किया जा रहा है
अलीगढ़, जेएनएन : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी विवेक बंसल ने आज एक ब्यान जारी करके कहा है कि भाजपा द्वारा इन दिनों समाज में धार्मिक भावनाओं को उभारने और सामाजिक वैमनस्यता बढ़ाने के उद्देश से एक नया शब्द लव जिहाद का प्रचलन काफ़ी जोर शोर से किया जा रहा है लेकिन हम ये जानना चाहते हैं कि लव जिहाद का वास्तविक मतलब क्या है, क्या इससे समाज के लिये कुछ हासिल होगा या ये शब्द सिर्फ लोगों की भावनाओं को उभारने के लिये प्रचारित किया जा रहा है।
प्रेम में जेहाद जैसे शब्दों की जगह नहीं
प्रेम आपस में संबंधों को जोड़ने का एक प्रमुख माध्यम है और इसमें जिहाद जैसे शब्दों का कोई स्थान नहीं है भाजपा इस पवित्र शब्द को अराजक बना रही है जोकि समाज और देश की गंगा जमुनी तहज़ीब के लिये काफ़ी घातक है आज देश के अन्दर हजारों ऐसे उदाहरण हैं जहांं पति पत्नी के अलग अलग धर्मो का होने के बावजूद भी कोई भेदभाव या मनमुटाव नहीं है और खुशहाल तथा आदर्श पारिवारिक जीवन व्यतीत कर रहे हैं I
*मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा धारा 370 और विभाजन के विषय पर दिये बयान पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमैटी के हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी विवेक बंसल ने कहा है कि ऐसा लगता है कि शिवराज सिंह चौहान को देश के वास्तविक इतिहास का बिलकुल भी ज्ञान नहीं है मेरी उनको नेक सलाह है कि वो देश के इतिहास को पढ़ें तभी उनको सच्चा ज्ञान प्राप्त होगा, क्योंकि जब देश स्वाधीन हुआ था तो देश के प्रथम गृहमंत्री के रूप में सरदार बल्लभ भाई पटेल ने जम्मू कश्मीर में धारा 370 लागू करने का फ़ैसला किया था और उस समय पं जवाहरलाल नेहरू देश में नहीं थे वो विदेश यात्रा पर गये हुये थे और देश के बंटवारे का जो फ़ैसला हुआ था वो तत्कालीन केंद्रीय मंत्रिमंडल और उस समय के सामूहिक नेतृत्व की सहमति से हुआ था और ये निर्णय उस समय की राजनीतिक परिस्थितियों के हिसाब से उचित निर्णय था I भाजपा के लोग पं जवाहरलाल नेहरू के नाम से इतने भयभीत हैं कि वे किसी न किसी बहाने झूठे तथ्यों के आधार पर उनके ऊपर दोषारोपण करते रहते हैं, लेकिन मैं ये बताना चाहता हूं कि भाजपा वाले कुछ भी करें देश के अन्दर से नेहरू की प्रासंगिकता और उनके महत्व को कम नहीं कर सकते I