Move to Jagran APP

अलीगढ़ में उन्नाव कांड के कई सवालों को टाल गए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष aligarh news

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अलीगढ़ में मात्र सरकार की योजनाओं तक ही सीमित रहे। उन्नाव कांड से बोलने से बचते रहे।

By Mukesh ChaturvediEdited By: Published: Sun, 04 Aug 2019 04:18 PM (IST)Updated: Sun, 04 Aug 2019 04:18 PM (IST)
अलीगढ़ में उन्नाव कांड के कई सवालों को टाल गए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष aligarh news
अलीगढ़ में उन्नाव कांड के कई सवालों को टाल गए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष aligarh news
अलीगढ़ (जेएनएन)। भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार अलीगढ़ आए स्वतंत्र देव सिंह उन्नाव कांड से जुड़े कई सवालों को टाल गए। प्रेसवार्ता में सवाल किया गया कि  आपकी सरकार बेटी पढ़ाओ,  बेटी बचाओ का नारा दे रही है, वहीं उन्नाव में पीड़िता मौत से जूझ रही है। इस पर उन्होंने कहा कि इस मामले की सीआईआइ  जांच कर रही है। पार्टी पीड़िता के परिवार के साथ है।  जितने गनर मांगे गए थे सीएम ने उपलब्ध करा दिए थे। सुरक्षा में कोई चूक नहीं थी। इसके बाद उन्नाव कांड से जुड़े सवालों को टालते हुए प्रदेश अध्यक्ष प्रेसवार्ता छोड़कर उठ गए। इससे पहले केंद्र सरकार की योजनाओं का बखान किया।  सदस्यता अभियान पर जोर दिया और कहा कि सी ग्रेड के बूथ पर पार्टी विशेष ध्यान दे रही है।
जगह-जगह हुआ स्वागत
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का शहर में कई स्थानों पर स्वागत किया गया। उनके शहर में आते ही स्वागत का दौर शुरू हो गया। वंदे मातरम व जिंदाबाद के नारों के बीच उन्हें फूलमालाओं से लाद दिया गया।
कांग्रेस ने चलाया हस्ताक्षर अभियान
उन्नाव कांड को लेकर कांग्रेस ने भी आक्रोश जताया है। पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने नई बस्ती में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इस दौरान कांग्रेसियों ने भाजपा को विधायक कुलदीप सेंगर को संरक्षण देने का आरोप लगाया।
उन्नाव कांड को लेकर जिलेभर में है आक्रोश
उन्नाव में भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर ने एक युवती से दुष्कर्म करने के बाद हमला भी किया। युवती गंभीर हालत में है। यह मामला प्रदेश भर में गरमाया हुआ है। अलीगढ़ में भी विधायक के खिलाफ आक्रोश है। सभी कड़ी कार्रवाई चाहते है।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.