Move to Jagran APP

MP Satish Gautam Birthday: भाजपा सांसद सतीश गौतम का अलीगढ़ में अलग अंदाज में मनाया जन्‍म दिन, खैर, गभाना व जवां में भी हुए कार्यक्रम, पढ़ें विस्‍तृत खबर

सांसद सतीश गौतम के जन्मदिन पर शुक्रवार को भाजपाइयों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। जगह-जगह केक काटे गए मिठाई बांटी। शाम को अचलेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक किया गया। दिव्‍यांगों ने सांसद कार्यालय पर जाकर जन्‍मदिन की बधाई दी।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Published: Fri, 01 Jul 2022 09:20 PM (IST)Updated: Fri, 01 Jul 2022 09:20 PM (IST)
MP Satish Gautam Birthday: भाजपा सांसद सतीश गौतम का अलीगढ़ में अलग अंदाज में मनाया जन्‍म दिन, खैर, गभाना व जवां में भी हुए कार्यक्रम, पढ़ें विस्‍तृत खबर
दिव्‍यांगों ने सांसद कार्यालय पर जाकर जन्‍मदिन की बधाई दी।

अलीगढ़ जागरण संवाददाता। सांसद सतीश गौतम के जन्मदिन पर शुक्रवार को भाजपाइयों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। जगह-जगह केक काटे गए, मिठाई बांटी। शाम को अचलेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक किया गया। दिव्‍यांगों ने सांसद कार्यालय पर जाकर जन्‍मदिन की बधाई दी। इसके अलावा सांसद के जन्‍म दिन पर खैर पर भंडारे का आयोजन किया गया। जवां, गभाना आदि जगहों पर सांसद का जन्‍म दिन मनाया। सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों ने सांसद का जोशीला अभिनंदन किया। 

loksabha election banner

आइटीआइ रोड स्थित जवाहर नगर, त्रिमूर्ति नगर के बूथ संख्या 47 और 53 पर स्थानीय लोगों ने सांसद का जोशीला स्वागत किया। केक काटकर शुभकामनाएं दीं। सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों ने सांसद से भेंट कर बधाई दी।  पार्टीजनों ने सांसद को शुभकामनाएं देकर दीर्घायु की प्रार्थना की। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष डा. विवेक सारस्वत, महामंत्री वैभव गैतम, सुधा सिंह, संजू बजाज, पार्षद सुरेंद्र पचौरी, पूरन दिवाकर, सुभाष सुभानु, ओपी लाला, मुकेश गौतम, कृष्णा सक्सेना,बल्‍देव सारस्वत, महामंत्री संजू बजाज,राहुल गुप्ता,चंदन शर्मा,उमेश उपाध्याय, सुभाष आदि थे।

गोधा, जवां व नगोला में मनाया सांसद जन्मदिन

 जवां में केक काटा गया, भंडारा किया व शरबत बांटा। जवां में मंडल अध्यक्ष ओम प्रकाश भारद्वाज के नेतृत्व में कैंप कार्यालय पर उनका जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर उपस्थित भाजपाइयों में कृष्ण वीर सिंह, सुनीता गोस्वामी, संजय शर्मा, मुकुल वशिष्ठ, हरिओम करण सिंह,सुबोध गुप्ता, कोमल नागर, मनोज बघेल, सुनील,भगत सिंह, मोनू गौतम व शेखर शर्मा आदि प्रमुख थे। गोधा में मंडल अध्यक्ष केहरी सिंह के नेतृत्व में रेलवे स्टेशन के समीप उनका जन्मदिन मनाया गया जहां लोगों को प्याऊ लगाकर शरबत बांटा। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं में तेजवीर सिंह, गोविंद मित्तल, विष्णु पंडित, वीपी सिंह,राकेश कुमार,अनिल चौहान, राजेश भारद्वाज व पंकज राठौर आदि भाजपाई प्रमुख थे। नगोला में सचिन पंडित के नेतृत्व में सांसद सतीश गौतम का जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर भंडारे का भी आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों में डाक्टर प्रवेश, मोहम्मद खान, मुजाहिद शेरवानी, मनीष पचौरी, दीपक शर्मा, मोनू प्रधान, विशेष पंडित, अजय ठाकुर आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

सांसद के जन्‍म दिन पर किया भंडारा

खैर: कस्बा के अलीगढ टप्पल रोड पर स्थित श्रीराम मंदिर में शुक्रवार को सांसद सतीश गौतम के 50वां जन्मदिवस मनाया गया। इस दौरान भंडारे का आयोजन हुआ। पालिका चेयरमैन संजीव अग्रवाल बिंटू ने भगवान श्रीराम का छोले चावल का भोग लगाकर प्रसाद वितरण किया। जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं ने सांसद के जीवन पर प्रकाश डाला। भाजपा नेता सुशील गर्ग ने कहा कि सांसद सतीश गौतम ने अलीगढ जनपद को विकास के पथ की तरफ अग्रसित किया है। खैर विधानसभा में डिफ्रेंस कारीडोर, ट्रांसपोर्ट नगर, यूनिवर्सिटी, अलीगढ टप्पल रोड को सिक्स लेन की योजना महत्वपूर्ण है। उन्होने सांसद की दीर्घ आयु की कामना की है। श्रीराम मंदिर पर भंडारे में सुबह से ही भाजपा कार्यकर्ता बडी संख्या में पहुंच गए। देर शाम तक भंडारा का आयोजन हुआ।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष राजेश शर्मा राजा, कालीचरन शर्मा, प्रमोद गर्ग, सौरभ कंसल, चिराग अग्रवाल, त्रिलोक चंद्र अग्रवाल, बृजमोहन गर्ग, अशोक गोविल, रमेश चंद्र शर्मा, नवीन अग्रवाल, पुनीत गोविल, संदीप शर्मा, बौबी शर्मा, अभिषेक गंगल, अमित अग्रवाल, विजय गर्ग, राजकुमार गोयल आदि मौजूद रहे। खैर क्षेत्र में कई जगह सांसद का जन्मदिवस मनाय गया। जगह जगह शर्बत की पयाऊ व कार्यक्रम का आयोजन हुआ। अर्राना कांटा पर भाजपा देहात मंडल अध्यक्ष खैर रवेंद्र शर्मा व विनोद सारस्वत ने प्याऊ लगाई। गौमत चौराहा पर किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष प्रशांत गौड ने शरबत बांटा। गांव उसरम पर भाजपा कार्यकर्ता रवी शर्मा व प्रधान बामनी सतीश कुमार के नेतृत्व में शीतल जल प्याऊ का अयोजन किया गया।

गभाना में दीर्घायु की कामना की

गभाना : कस्बा समेत क्षेत्रभर में शुक्रवार को सांसद सतीश गौतम का 50 वां जन्मदिवस भाजपाईयों व उनके समर्थकों ने पूरे धूमधाम के साथ मनाते हुए उनके दीर्घायु की कामना की। कस्बा स्थित पूर्व विधायक ठा. दलवीर सिंह के कार्यालय पर शर्बत का वितरण करने के साथ ही सीचएसी पर मरीजों को फलों का वितरण किया। यहां चंडौस ब्लाक प्रमुख पति रेशमपाल सिंह, जिला उपाध्यक्ष गौरव शर्मा, सुशील गुप्ता, विपिन कुमार सिंह, यशपाल सिंह संजू, डा. श्याम सुंदर वशिष्ठ, महेश शर्मा, ज्ञानेंद्र सिंह, राहुल सिंह प्रधान, विनय कुमार सिंह, डा. आरडी शर्मा, रवेंद्र सिंह चौहान आदि मौजूद रहे। वहीं दौरऊ में भाजपा महिला मोर्चा के गभाना मंडल अध्यक्ष दीपमाला जादौंन के नेतृत्व में केक काटकर सांसद का जन्मदिवस मनाया। इस मौके पर अर्चना तिवारी, प्रवीन शर्मा, मोनिका जादौंन, रीमा सिंह, शीलू सिंह, प्रणव तिवारी, राहुल पालीवाल, ललित जादौंन, विशाल शर्मा, भूरा सिंह, राजबहादुर सिंह, छोटे, मोहित आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.