Move to Jagran APP

शायर मुनव्वर राणा की बेटी सुमैया को भाजपा सांसद सतीश गौतम की सलाह- चली जाएं पाकिस्तान

मशहूर शायर मुनव्वर राणा की बेटी सुमैया राणा को लगता है कि भारत में उनका दम घुट रहा है तो वह पाकिस्तान चली जाएं। उनके पास वीजा व पासपोर्ट सब है।

By Sandeep SaxenaEdited By: Published: Sun, 09 Feb 2020 05:28 PM (IST)Updated: Mon, 10 Feb 2020 04:19 PM (IST)
शायर मुनव्वर राणा की बेटी सुमैया को भाजपा सांसद सतीश गौतम की सलाह- चली जाएं पाकिस्तान
शायर मुनव्वर राणा की बेटी सुमैया को भाजपा सांसद सतीश गौतम की सलाह- चली जाएं पाकिस्तान

अलीगढ़, जेएनएन। नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ लखनऊ के घंटाघर में प्रदर्शन के दौरान माहौल खराब करने के मामले में नामजद शायर मुनव्वर राना की बेटी सुमैया अलगीढ़ में अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी भी पहुंची। यहां पर सुमैया ने छात्र-छात्राओं को सीएए के विरोध में प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करने के दौरान कहा कि भारत में अब मेरा दम दम घुट रहा है। उनके इस कथन पर अलीगढ़ से भाजपा सांसद सतीश गौतम ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। 

loksabha election banner

भाजपा सांसद सतीश गौतम ने कहा कि शायर मुनव्वर राना की बेटी सुमैया राना का भारत में दम घुट रहा है तो वे पाकिस्तान चली जाएं। उनके लिए पाकिस्तान जाने के कई रास्ते खुले हैं। उनके पास पासपोर्ट है। वीजा नहीं है तो बनवा लें। भारत में तो कोई भी आजादी से अपनी बात रख सकता है। हमारे देश में जितनी स्वतंत्रता है, उतनी कहीं नहीं है। भारत में तो लोकतांत्रिक व्यवस्था में सभी को समान अधिकार दिए हैं। सुमैया शनिवार को एएमयू में सीएए के विरोध में धरना प्रदर्शन को संबोधित करने आई थीं। उन्होंने पुलिस को चोर बताया था। राणा ने कहा था कि जिस हिंदुूुस्तान में सांस ले रहे है, वो वाकई बहुत भयानक है। उसमें घुटन हो रही है। सुमैया ने कहा था कि मौजूदा समय में भारत का माहौल काफी क्रूर हो गया है और ऐसे हालातों में यहां घुटन महसूस हो रही है। 

सांसद सतीश गौतम ने कहा कि देश में सीएए का हर वर्ग ने स्वागत किया है। एएमयू जैसी संस्था में सौ-दो सौ लोग अगर विरोध में हैं तो उससे सीएए का आकलन नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि एएमयू में प्रदर्शन करने वाले छात्रों को चिन्हित कर लिया गया है। किन्हीं कारणों से यह सभी लोग गुमराह हुए हैं। पुलिस व सरकार अपना काम कर रही है। धरने पर पहुंचकर छात्रों को भड़काने वाले डॉ. कफील खान को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि अगले साल से एएमयू में क्रांतिकारी परिवर्तन आएगा। फिर न धरना होगा, छात्र गुमराह होंगे।  

दिल्ली के शाहीन बाग में मुस्लिम महिलाएं करीब दो महीने से नागरिकता संशोधन कानून को वापस लेने की मांग को लेकर धरना दे रही हैं। केंद्र सरकार साफ कर चुकी है कि किसी भी कीमत पर इस कानून को वापस नहीं लिया जाएगा। मुनव्वर राणा की दोनों बेटियों (सुमैया और फौजिया) पर लखनऊ में सीएए के खिलाफ रैली में हिस्सा लेने पर केस दर्ज किया गया है। 

यह है मामला

मशहूर शायर मुनव्वर राणा की बेटी सुमैया राणा ने शनिवार को एएमयू में उत्तर प्रदेश की पुलिस को चोर बताया था। सुमैया ने कहा था कि हम जिस हिंदुस्तान में सांस ले रहे हैं, वो वाकई बहुत भयानक है। घुटन महसूस हो रही है।

उत्तर प्रदेश की पुलिस तानाशाह है

शनिवार को अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) में सीएए के विरोध में चल रहे धरने पर पहुंची सुमैया ने कहा कि पुलिस हमारे पीछे ऐसे भागती है, जैसे चोर सामान छीन कर भाग रहा हो। पुलिस चोर के समान भागती है। मैं उनके पीछे यह कहकर भागती हैं कि उत्तर प्रदेश की पुलिस चोर है। पुलिस तानाशाह है। ये तानाशाही नहीं चलेगी। नतीजा ये होता है कि अगले दिन मेरे व मेरी बहन के ऊपर मुकदमा दर्ज कर दिए जाते हैं। मेरे ऊपर दो-दो मुकदमे ये कहकर कायम होते हैं कि 144 का उल्लंघन किया। पुलिस ने महिलाओं पर लाठी चार्ज भी किया। ऐसा सोचा जाता था कि मुसलमानों की औरतें घर में ही रहती हैं। यह भ्रम आज तोड़ दिया है। उन्होंने खुशी जताते हुए कहा कि नौजवान इस मुहिम को आगे बढ़ा रहे हैं।

योगी व अनुराग ठाकुर पर लगाए आरोप

एएमयू के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष मशकूर अहमद उस्मानी ने सीएम योगी को ढोंगी व केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर को देशद्रोही बताया। कहा, पुलिस डॉ. कफील को मुंबई से अलीगढ़ लाई थी। यहां से मथुरा जेल भेज दिया। अलीगढ़ की जेल उसे सुरक्षा नहीं दे पाई? डॉ. कफील ने कोई गलत बयान नहीं दिया था। हम एफआइआर से घबराने वाले नहीं हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.