अलीगढ़ के पूर्व मंत्री जनसमस्याओं की अनदेखी करने वाले अफसरों पर कराएंंगे कार्रवाई
र्व मंत्री ठा. जयवीर सिंह ने कहा कि जनसमस्याओं का समाधान न करने व जनता का उत्पीडऩ करने वाले अफसरों को चिह्नित कराया जा रहा है। उन पर कार्रवाई कराई जाएगी। सीएम योगी के नेतृत्व वाले जनता का उत्पीडऩ बर्दाश्त नहीं होगा।
जेएनएन, अलीगढ़। पूर्व मंत्री ठा. जयवीर सिंह ने कहा कि जनसमस्याओं का समाधान न करने व जनता का उत्पीडऩ करने वाले अफसरों को चिह्नित कराया जा रहा है। उन पर कार्रवाई कराई जाएगी। सीएम योगी के नेतृत्व वाले जनता का उत्पीडऩ बर्दाश्त नहीं होगा।
शुक्रवार को ब्लॉक चंडौस के सभागार में आयोजित क्षेत्र पंचायत की बैठक में उन्होंने कहा कि भाजपा शासन में सभी वर्गों का समान हित रखा जाता है। बिना भेदभाव के विकास कार्य कराए जाते हैं।
बरौली विधायक ठा. दलवीर ङ्क्षसह ने कहा कि जनता के हित में होने वाले विकास कार्यों के एक-एक पैसे का हिसाब रखना जनप्रतिनिधियों का कर्तव्य है। इस पैसे को डकारने वाले व भ्रष्टाचार करने वाले अधिकारियों को सीएम से शिकायत कर दंडित कराया जाएगा। बरौली विधायक ने पशु चिकित्सा अधिकारी व आरईडी के जेई को सही जानकारी न देने पर सुधार के निर्देश दिए।
जिला पंचायत अध्यक्ष उपेंद्र सिंह नीटू ने कहा कि जनता का पैसा जनता के विकास में खर्च हो तो गांवों की तस्वीर ही बदल जाएगी। भाजपा सरकार गांवों की मूलभूत समस्याओं का समाधान कराने के साथ विकास कार्य करा रही है। बीडीओ प्रवीन कुमार व ब्लॉक प्रमुख किरण देवी ने अतिथियों का स्वागत किया। संबंधित विभागों ने कार्यों व सरकार से संचालित योजनाओं की जानकारी दी। बैठक में जिला पंचायत सदस्य सावित्री देवी, संजू ङ्क्षसह, भाजपा नेता विजय प्रताप उर्फ पप्पू, चौधरी निर्भय ङ्क्षसह, अशोक आजाद प्रधान मौजूद थे।
सपा नेता ने अधोन की मजिस्द में दान किया डी फ्रीजर
कोल विधानसभा क्षेत्र (75) की ग्राम पंचायत अधोन के ग्रामीण डी फ्रीजर में शव सुरक्षित रख सकेंगे। शुक्रवार को सपा युवजन सभा के प्रदेश सचिव सलमान शाहिद ने मस्जिद में डी फ्रीजर दान किया।
सपा नेता ने बताया कि गांव में डी फ्रीजर की सुविधा नहीं थी। ग्रामीणों को रिश्तेदार, नजदीकियों के आने तक शव सुरक्षित रखने में परेशानी होती थी। डी फ्रीजर से पनेठी, सिहोर, फरीदपुर, भरतुआ, शहबाजपुर, गडराना, ईकरी, भोपतपुर आदि गांव के लोगों को लाभ मिलेगा। इस अवसर पर पूर्व प्रधान मोहम्मद सलीम, इकबाल खान, नफीस खान, अफशीस खान आदि मौजूद रहे।