Move to Jagran APP

भाजपा नेता रघुराज बोले, प्रत्याशी जयवीर सिंह का चुनाव प्रचार नहीं करेंगे

भाजपा में टिकट बंटवारे के एक हफ्ते बाद विरोध के सुर मुखर होने लगे हैं।

By JagranEdited By: Published: Sun, 23 Jan 2022 01:58 AM (IST)Updated: Sun, 23 Jan 2022 01:58 AM (IST)
भाजपा नेता रघुराज बोले, प्रत्याशी जयवीर सिंह का चुनाव प्रचार नहीं करेंगे
भाजपा नेता रघुराज बोले, प्रत्याशी जयवीर सिंह का चुनाव प्रचार नहीं करेंगे

जासं, अलीगढ़ : भाजपा में टिकट बंटवारे के एक हफ्ते बाद विरोध के सुर मुखर होने लगे हैं। वरिष्ठ नेता और सूबे में श्रम व सन्निर्माण परामर्शदात्री समिति के अध्यक्ष रघुराज सिंह ने कहा है कि वो भाजपा से बरौली के प्रत्याशी जयवीर सिंह का चुनाव प्रचार नहीं करेंगे। कहा है कि वे खुद बरौली से टिकट के प्रबल दावेदार थे, मगर पार्टी ने नहीं दिया, जिससे दुखी हैं। पार्टी में उन्होंने वर्षों सेवा की है। संगठन मंत्री रहे, विभिन्न जिम्मेदारियों का निर्वहन किया है।

loksabha election banner

मीडिया को दिए बयान में रघुराज ने कहा है कि एक ऐसे व्यक्ति को टिकट दे दिया, जो मौका देखकर कभी भी पार्टी छोड़कर जा सकता है। पार्टी को विश्वास न हो तो प्रत्याशी का पिछला रिकार्ड देख लें। रघुराज सिंह ने कहा कि वे संगठन के प्रति समर्पित रहेंगे। बड़े पदाधिकारियों के दिशा निर्देश और आदेशों का पालन करते रहेंगे। उन्होंने दावा किया है कि आने वाले दिनों में जयवीर सिंह के चलते भाजपा का संगठन बरौली में कमजोर होगा।

..........

सुरक्षा न मिलने पर जताई नाराजगी

रघुराज सिंह ने सुरक्षा न मिलने पर भी नाराजगी जताई है। कहा है कि कुछ दिन पहले मदरसों को बंद करने की मांग की थी। उसके बाद से उन्हें धमकी मिल रही है। इस बारे में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी बताया था, मगर अभी तक सुरक्षा नहीं मिली है। उनके साथ सिर्फ तीन गनर चलते हैं। उन्हें हर समय खतरा बना रहता है।

.....

रघुराज सिंह पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं, संगठन मंत्री समेत कई पदों पर रहे हैं। सभी उनका सम्मान करते हैं। कुछ नाराजगी हो सकती है। उनके साथ बैठकर नाराजगी दूर कर लेंगे। हम सभी परिवार के सदस्य हैं। छोटे-मोटे मनमुटाव तो होते ही रहते हैं, जिन्हें सुलझा लिया जाता है। सब मिलकर प्रचार करेंगे।

ऋषिपाल सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.