Move to Jagran APP

Aligarh BJP Politics: भाजपा जिलाध्‍यक्ष ने कहा, उपलब्धियों को बनाएंगे चुनावी हथियार..जाएंगे हर द्वार

चुनाव निकट आते देख भले ही विपक्ष भाजपा पर हमलावर हो गया हो मगर भाजपा अपने साढ़े चार वर्ष के विकास काय्र और उपलब्धियों को लेकर जनता के बीच में जाने की तैयारी कर रही है। प्रदेश के साथ ही केंद्र की भी तमाम योजनाएं और उपलब्धियां हैं।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Published: Sat, 23 Oct 2021 03:32 PM (IST)Updated: Sat, 23 Oct 2021 03:32 PM (IST)
Aligarh BJP Politics: भाजपा जिलाध्‍यक्ष ने कहा, उपलब्धियों को बनाएंगे चुनावी हथियार..जाएंगे हर द्वार
भाजपा जिलाध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह ने किया दावा।

अलीगढ़, जागरण संवाददाता। चुनाव निकट आते देख भले ही विपक्ष भाजपा पर हमलावर हो गया हो, मगर भाजपा अपने साढ़े चार वर्ष के विकास काय्र और उपलब्धियों को लेकर जनता के बीच में जाने की तैयारी कर रही है। प्रदेश के साथ ही केंद्र की भी तमाम योजनाएं और उपलब्धियां हैं, जिसे जनता के बीच में भाजपा ले जाएगी। भाजपा नेताओं का कहना है कि पार्टी ने जो काम साढ़े चार साल में प्रदेश में किया है, उतना कोई भी दल नहीं कर सका है। पूरे देश में कोरोना टीकाकरण में 100 करोड़ से अधिक लोगों तक पहुंचने का काम किया गया है। यह बड़ी उपलब्धि है।

loksabha election banner

भाजपा जिला अध्‍यक्ष ने किया दावा

भाजपा जिलाध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह का कहना है कि आजादी के बाद से स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान नहीं दिया गया। कांग्रेस भले ही एम्स और आधुनिक चिकित्सालय की बात करती हो, मगर शहर, कस्बे और गांवों में चिकित्सा व्यवस्था का हाल बदहाल था। आश्चर्य की बात है कि जिले स्तर के अस्पतालों में वेलंटीलेटर की व्यवस्था नहीं थी। ऐसा लगता था कि यह उपकरण किसी अंतरिक्ष से आएगा, मगर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दृढ़ इच्छा शक्ति से जिले के अस्पतालों में भी अब आधुनिक सुविधाएं हैं। पिछली सरकारों ने प्राथमिक सामुदायिक केंद्र और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को सिर्फ दवा की गोली देने का केंद्र बना रखा था, वहां मरीजों का ठीक प्रकार से इलाज नहीं होता था। डाक्टर अक्सर नदारद रहते थे, मगर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद से स्थितियां काफी सुधरी हैं। अब पीएचसी और सीएचसी पर सुविधाएं बढ़ी हैं। वहां डाक्टर और स्टाफ सतर्क रहते हैं, मरीजों के इलाज में तत्परता दिखाई जाती है, जिससे गांव के लोगों को काफी सुविधा हुई है। चौधरी ऋषिपाल सिंह ने कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में चिकित्सा क्षेत्र में इतने बड़े-बड़े कार्य हुए जिसे हम सोच नहीं सकते थे। पूरे देश में 100 करोड़ से अधिक लोगों का टीकाकरण बहुत बड़ी उपलब्धि है। पहले देश में छोटी सी बीमारी भी हो जाया करती थी तो तुरंत विदेश की मदद ली जाती थी। विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर निहारा जाता था। कांग्रेस के पास कोई रास्ता नहीं होता था। मगर, कोरोना में हमने जंग जीतने का काम किया है। स्वदेशी वैक्सीन का निर्माण कराया गया। देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी इसकी सप्लाई की गई। तमाम देशों ने तो दवाएं तक ली। हमारे देश के काढ़ा को भी उन्होंने अपनाया। यह सब सिर्फ दृढ़ इच्छा शक्ति की बदौलत हुआ है।

जनता के बीच जाएंगे

जिलाध्यक्ष ने कहा कि इन्हीं बातों को लेकर हम जनता के बीच में जाएंगे, उन्हें बताएंगे कि भाजपा सरकार के रहने से क्या-क्या फायदे हैं? हमने कौन कौन से देश हित में कार्य किए, जिसे करने में पिछली सरकारें हिम्मत तक नहीं जुटा पा रही थीं। भाजपा जिला महामंत्री शिव नारायण शर्मा ने कहा कि भाजपा सशक्त राष्ट्र का निर्माण कर रही है। देश मजबूत हुआ है, वरना पहले पूर्व सरकारों के प्रधानमंत्री विदेश में जाया करते थे तो उन्हें कोई तव्वजो नहीं दी जाती थी। अब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी किसी भी देश में चले जाते हैं तो उनके स्वागत को राष्ट्राध्यक्ष आते हैं। यह हमारे देश के लिए गौरव की बात है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.