Breaking News: अलीगढ़ में ब्रेकर पर उछली बाइक, महिला की हालत नाजुक
जनपद अलीगढ़ में रविवार को लोधा के खेरेश्वर चौराहे पर सुबह ब्रेकर पर असंतुलित होकर बाइक गिर गई। इससे बाइक पर बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।जख्मी हालत में महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
By Sandeep SaxenaEdited By: Published: Sun, 15 Nov 2020 09:34 AM (IST)Updated: Sun, 15 Nov 2020 09:34 AM (IST)
अलीगढ़, जेएनएन। जनपद अलीगढ़ में रविवार को लोधा के खेरेश्वर चौराहे पर सुबह ब्रेकर पर असंतुलित होकर बाइक गिर गई। इससे बाइक पर बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।जख्मी हालत में महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दिल्ली निवासी सुनीता देवी एवं उनके पति गंगा सिंह दिल्ली से बाइक द्वारा सुबह 9 बजे एटा जा रहे थे। खेरेश्वर चौराहे पर बने ब्रेकर पर बाइक असंतुलित होकर फिसल गयी, जिसमें बाइक पर बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर खड़ी पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें