Move to Jagran APP

अलीगढ़ में बड़ी लूट के साथ डीजीपी ओपी सिंह का स्वागत

डीजी पुलिस ओम प्रकाश सिंह का अलीगढ़ में बड़ी लूट के साथ स्वागत किया गया। ओपी सिंह आज यहां पर कानून-व्यवस्था की समीक्षा करने पहुंचे हैं।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Sat, 02 Jun 2018 11:43 AM (IST)Updated: Sat, 02 Jun 2018 05:08 PM (IST)
अलीगढ़ में बड़ी लूट के साथ डीजीपी ओपी सिंह का स्वागत
अलीगढ़ में बड़ी लूट के साथ डीजीपी ओपी सिंह का स्वागत

अलीगढ़ (जेएनएन)। प्रदेश के डीजी पुलिस ओम प्रकाश सिंह का अलीगढ़ में बड़ी लूट के साथ स्वागत किया गया। ओपी सिंह आज यहां पर कानून-व्यवस्था की समीक्षा करने पहुंचे हैं, उनके आगमन से तीन घंटा पहले ही पशु कारोबारी से तीन लाख 60 हजार रुपया लूट लिया गया।

loksabha election banner

पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ओपी सिंह आज अलीगढ़ में छह घंटा रहेंगे। इस दौरान मंडल के अलीगढ़, हाथरस, कासगंज व एटा में कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। दस बजे पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस से पुलिस लाइंस में उन्होंने परेड सलामी ली। इसके बाद यूपी 100 की दोपहिया वाहन सेवा का शुभारंभ किया। इसके बाद पुलिस से आत्मरक्षा के लिए प्रशिक्षण हासिल करने वाली महिलाओं व बच्चों को प्रशस्ति पत्र देने के बाद पुलिस लाइंस में कैंटीन व मनोरंजन गृह का उद्घाटन किया। सर्किट हाउस में अलीगढ़ परिक्षेत्र के जनपद प्रभारियों, राजपत्रित अधिकारियों, थाना व शाखा प्रभारियों के साथ कानून व्यवस्था की समीक्षा करने के बाद दोपहर डेढ़ बजे जिले के जनप्रतिनिधियों से वार्ता का समय है। इसके बाद वह यहां से लखनऊ के लिए रवाना होंगे।

डीजीपी के आने से पहले पशु कारोबारियों से 3.60 लाख की लूट

अलीगढ़ के इगलास में 41 लाख के जेवर लूट को 24 घंटे भी नहीं हुए कि बेखौफ बदमाशों ने एक और वारदात को अंजाम दे दिया। डीजीपी ओपी सिंह के आने से कुछ घंटा पहले थाना देहलीगेट के मथुरा हाइवे पर बदमाशों ने पशु कारोबारियों को निशाना बनाया। स्कोर्पियो में सवार बदमाशों ने लिफ्ट देने के बहाने तीन पशु कारोबारियों से मारपीट कर तीन लाख 60 हजार रुपया छीन लिया।

कोतवाली क्षेत्र के उस्मान पाड़ा के छोटे, भुजपुरा के चीना व एक अन्य साथी के साथ पशु खरीदने के लिए सासनी जा रहे थे। एक स्कोर्पियो में सवार बदमाश आए और तीनों को लिफ्ट देने के बहाने कार मे बिठा लिया। फिर कुछ दूर चलने के बाद उनसे मारपीट कर 3.60 लाख रुपए लूट लिए। सूचना पर इलाका पुलिस मे हड़कंप मच गया। पुलिस ने बदमाशों को खूब तलाशा लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। इंस्पेक्टर देहलीगेट सुनील कुमार सिंह ने बताया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है, मामला मारपीट का है। फिर भी जांच की जा रही है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.