Move to Jagran APP

भाजपा जिलाध्यक्ष की कुर्सी के लिए बड़ा क्रेज, डेढ़ दर्जन आए दावेदारHathras news

भाजपा जिलाध्यक्ष की कुर्सी के लिए डेढ़ दर्जन दावेदार मैदान में है। पद के लिए खूब दम लगा रहे हैं। बुधवार को जिलाध्यक्ष पद के लिए आवेदन की प्रक्रिया हुई।

By Sandeep SaxenaEdited By: Published: Wed, 20 Nov 2019 05:59 PM (IST)Updated: Wed, 20 Nov 2019 05:59 PM (IST)
भाजपा जिलाध्यक्ष की  कुर्सी के लिए बड़ा क्रेज, डेढ़ दर्जन आए दावेदारHathras news
भाजपा जिलाध्यक्ष की कुर्सी के लिए बड़ा क्रेज, डेढ़ दर्जन आए दावेदारHathras news

हाथरस (जेएनएन)। भाजपा जिलाध्यक्ष की कुर्सी के लिए डेढ़ दर्जन दावेदार मैदान में है। पद के लिए खूब दम लगा रहे हैं। बुधवार को जिलाध्यक्ष पद के लिए आवेदन की प्रक्रिया हुई। 25 नवंबर तक परिणाम आने की संभावना है।

loksabha election banner

कुर्सी के लिए बड़ा क्रेज

केंद्र के साथ सूबे में भी भाजपा की सरकार होने से पार्टी के जिलाध्यक्ष पद का जबरदस्त क्रेज है। इसीलिए दावेदारों की लंबी लाइन है। सभी एड़ी-चोटी का जोर लगा रहे हैं। संगठन से जुड़े बड़े पदाधिकारियों से सिफारिश करा रहे हैं। बहरहाल एक सप्ताह के भीतर साफ हो जाएगा कि किसकी किस्मत चमकती है। भाजपा जिलाध्यक्ष पद के लिए बुधवार को आवेदन प्रक्रिया शुरू हुई। चुनाव अधिकारी लच्जारानी गर्ग और सह चुनाव अधिकारी हेमंत राजपूत इसके आवेदन लेंगे। जिला कार्यालय गोशाला रोड पर आवेदन की प्रक्रिया सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक चली।

डेढ़ दर्जन नेता दावेदार

इसके अलावा अन्य प्रक्रिया भी निपटाई गईं। डेढ़ दर्जन नेता हैं, जो कि जिलाध्यक्ष पद की दौड़ में बताए जा रहे हैं। ये लोग हर तरह से प्रयास कर रहे है। संगठन के प्रदेश व क्षेत्रीय स्तर के पदाधिकारी जिलाध्यक्ष पद के लिए निर्णय लेंगे। इन्हें रिझाने के लिए स्थानीय नेता पिछले एक साल से प्रयास कर रहे हैं।

ये हैं दावेदार

पार्टी सूत्रों के अनुसार जिलाध्यक्ष पद के लिए वर्तमान जिलाध्यक्ष गौरव आर्य के अलावा आचार्य महेंद्र ङ्क्षसह, सुरेंद्र ङ्क्षसह पुंढीर, प्रीती चौधरी, तेजवीर सिसौदिया, बृजेश चौहान, मूलचंद्र वाष्र्णेय, मुकेश कौशिक, दिलीप पोद्दार, रामवीर परमार, राजीव सेंगर, अनिल पचौरी, सुनील गौतम, सुनील गुप्ता एसपीएस चौहान, रूपेश उपाध्याय, अविनाश तिवारी आदि आवेदन कर सकते हैं। पार्टी सूत्रों की मानें तो जिलाध्यक्ष पद के लिए दावेदारों की किस्मत का फैसला एक सप्ताह के भीतर होने की संभावनाएं हैं। 26 नवंबर 2019 से 14 अप्रैल 2020 तक बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती समरसता दिवस के रूप में मनाई जानी है। इसके लिए सभी जनपदों में कार्यक्रम आयोजित किए जाने हैं। सूत्रों की मानें तो पार्टी की ओर से नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष की अगुवाई में यह कार्यक्रम कराए जाएंगे। इसलिए 25 तक नए जिलाध्यक्ष की घोषणा की जा सकती है।

जिलाध्यक्ष के बाद मंडल अध्यक्ष

पार्टी नेताओं की मानें तो अब जिलाध्यक्ष की घोषणा के बाद ही हाथरस व रुहेरी मंडल अध्यक्ष की घोषणा की जाएगी। दरअसल हाथरस से 11 आवेदन होने के कारण पदाधिकारी असमंजस में हैं। यदि अभी कोई निर्णय लिया जाता है तो मनमुटाव की स्थिति भी बन सकती है। इसलिए अब पहले जिलाध्यक्ष पद पर फोकस किया जा रहा है।

जातिगत गणित से निकलेगा हल

सूत्रों की मानें तो जिलाध्यक्ष के लिए संगठन जातिगत गणित सेट करने की तैयारी में है। आवेदन की छूट सभी को है, मगर चयन में जातीय समीकरण को ही वरीयता मिलने की उम्मीद है। हाथरस में क्षत्रिय, वैश्य, जाट, ब्राह्मण आदि बिरादरी से चार-पांच आवेदक सामने आए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.