यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
लोकसभा चुनाव से पहले इस सीट पर बढ़ी बसपा की मुश्किलें, अब एक और बड़े नेता ने थामा भाजपा का दामन
Lok Sabha Election 2024 लोकसभा चुनाव की नामांकन प्रक्रिया के साथ जोड़-तोड़ भी शुरू हो गई है। हितेंद्र उपाध्याय बंटी ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, अलीगढ़। लोकसभा चुनाव की नामांकन प्रक्रिया के साथ जोड़-तोड़ भी शुरू हो गई है। हितेंद्र उपाध्याय बंटी के बसपा प्रत्याशी बनाने के बाद भाजपा ने पलटवार किया है। बसपा के नेता राजेंद्र सिंह की भाजपा में वापसी हुई है। अनुसूचित जाति राजेंद्र सिंह को सोमवार को उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की मौजूदगी में जिलाध्यक्ष कृष्णपाल सिंह ने भाजपा की सदस्यता दिलाई।
राजेंद्र सिंह ने 1993 में जनता दल से कोल विधानसभा क्षेत्र (सुरक्षित) से चुनाव लड़ा था। तब दूसरे नंबर पर रहे थे। इन्हें भाजपा के किशन लाल दिलेर ने हराया। इस चुनाव के बाद यह भाजपा में शामिल हो गए। 2002 में कोल विधानसभा क्षेत्र से फिर चुनाव लड़े।
तब भी दूसरे स्थान पर रहे। 2007 तक राजेंद्र सिंह ने जिला उपाध्यक्ष सहित कई पदों पर दायित्व देखा। इसी साल यह बसपा में शामिल हो गए। हाथरस संसदीय क्षेत्र (सुरक्षित) से 2009 में चुनाव लड़ा। यह भाजपा-रालोद गठबंधन प्रत्याशी सारिका सिंह बघेल से चुनाव हार गए। इगलास विधानसभा क्षेत्र (सुरक्षित) से 2012 व 2017 में बसपा ने मैदान में उतारा, मगर हार गए।
