Move to Jagran APP

अलीगढ़ में जमीन तलाशने में जुटी बसपा, उपचुनाव से पहले संगठन में फेरबदल aligarh news

जिला प्रभारी का दायित्व देख रहे अशोक सिंह व जितेंद्र राही जिले के जोन इंचार्ज होंगे।

By Mukesh ChaturvediEdited By: Published: Sat, 07 Sep 2019 10:50 AM (IST)Updated: Sat, 07 Sep 2019 02:30 PM (IST)
अलीगढ़ में जमीन तलाशने में जुटी बसपा, उपचुनाव से पहले संगठन में फेरबदल aligarh news
अलीगढ़ में जमीन तलाशने में जुटी बसपा, उपचुनाव से पहले संगठन में फेरबदल aligarh news

अलीगढ़ (जेएनएन)। बसपा सुप्रीमो मायावती ने गत गुरुवार को बड़े स्तर पर पार्टी संगठन में बदलाव किया है। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष ने जिला व मंडल में दो-दो जोन इंचार्ज बनाए हैं। साथ ही भाईचारा कमेटी के प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। जिला प्रभारी का दायित्व देख रहे अशोक सिंह व जितेंद्र राही जिले के जोन इंचार्ज होंगे। इनके साथ पार्टी के स्थानीय दिग्गज रघुवीर सिंह ऊसवाह को भी लगाया गया है।

loksabha election banner

मंडल स्तर पर टीमें बनाईं

पार्टी ने मंडल स्तर पर दो-दो सदस्यीय टीमें बनाई हैं। रणवीर कश्यप व गजराज विमल अलीगढ़ हाथरस, मुकेश चंद्रा व बिजेंद्र सिंह एटा व कासगंज के जोन इंचार्ज होंगे। यह सभी भाईचारा कमेटी का गठन करेंगे। बुलंदशहर से लोकसभा चुनाव लड़े राजकुमार गौतम व सूरज सिंह जाटव मंडल के जोन इंचार्ज होंगे।

अशोक पर जताया भरोसा

जिला के कोऑर्डिनेटर अशोक सिंह पर पार्टी ने भरोसा जताया है। जब सिंह पार्टी के जिलाध्यक्ष थे, तब महापौर पद पर पार्टी के मोहम्मद फुरकान को विजयीश्री मिली थी। इगलास उप चुनाव को देखते हुए अशोक सिंह का प्रमोशन अहम माना जा रहा है। एटा जिले के राजवीर सिंह व सत्य प्रकाश गौतम, कासगंज जिला के प्रेमपाल सिंह व शैतान सिंह भारती व हाथरस जिला के राजकुमार शम्मी, लक्ष्मण सिंह व दिनेश चंद्रा होंगे।

अलीगढ़ मंडल के तीन प्रभारी नियुक्त किए गए हैं, जिनमें महेश चौधरी, अर्जुन स्वामी जाटव व दिनेश बघेल होंगे। जिला प्रभारी विधानसभा स्तर पर भाईचारा कमेटी का गठन करेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.