Move to Jagran APP

हाथरस में चार साल की मासूूम के साथ दुष्कर्म का प्रयास

कोतवाली हाथरस जंक्शन के एक गांव में शनिवार की शाम को चार वर्षीय बच्ची के साथ किशोर ने दुष्कर्म का प्रयास किया और जान से मारने की धमकी दी।

By Sandeep SaxenaEdited By: Published: Sun, 19 Jul 2020 10:44 PM (IST)Updated: Sun, 19 Jul 2020 10:44 PM (IST)
हाथरस में चार साल की मासूूम के साथ दुष्कर्म का प्रयास
हाथरस में चार साल की मासूूम के साथ दुष्कर्म का प्रयास

हाथरस जेएनएन: कोतवाली हाथरस जंक्शन के एक गांव में शनिवार की शाम को चार वर्षीय बच्ची के साथ किशोर ने दुष्कर्म का प्रयास किया और जान से मारने की धमकी दी। पीडि़त परिवार की तहरीर के आधार पर पुलिस ने किशोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने आरोपित को हिरासत में ले लिया था। 

loksabha election banner

पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज 

हाथरस जंक्शन क्षेत्र में महिला के साथ उसकी चार वर्षीय नातिनी शाम को खेत पर गई थी। दादी अपने कार्य में व्यस्त थी तो बच्ची वहीं पर खेल रही थी। तभी गांव का ही एक 13 वर्षीय किशोर पहुंच गया और उसने बच्ची को अकेली देखकर उसे दबोच लिया। बच्ची की चीख पुकार सुनकर दादी वहां पहुंच गई तो किशोर उसे जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने बताया कि दादी की तहरीर पर किशोर के खिलाफ छेड़छाड़, जान से मारने की धमकी और पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपित को बाल सुधार गृह भेजा गया है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.